Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Jun-2026

वन विभाग ने छिंदा में हटाया अतिक्रमण तो प्रभावित ग्रामीणजन पहुंंचे कलेक्ट्रेट मासूम के साथ नाबालिग बच्चों ने किया बैड टच पुलिस ने सभी को भेजा किशोर बंदीगृह जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित कांबिंग ऑपरेशन 150 लीटर अवैध शराब जब्त 114 वारंटी गिरफ्तार यादव समाज के युवाओं से मारपीट का आरोप एसपी को सौंपा ज्ञापन वन परिक्षेत्र छिंदवाड़ा के अंतर्गत कपरवाड़ी के पास छिंदा की वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रभावित ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2013 में पंचायत की राजस्व भूमि वन विभाग को हस्तांतरित की गई थी जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बाद में वे उसी भूमि पर खेती करते रहे। उनका कहना है कि वन विभाग ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया था लेकिन कार्रवाई से पहले उनकी बात नहीं सुनी गई। इधर वन विभाग का कहना है कि ग्रामीण वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे थे जिसे हटाया गया है। रेंजर नीरज बिसेन ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। शहर के महिला थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 से 11 वर्ष की उम्र के सात नाबालिग बच्चों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को किशोर बंदीगृह भेज दिया गया। घटना सोमवार को एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई बताई जा रही है। महिला थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर जल संरक्षण जल संरचनाओं के निर्माण स्वच्छता और जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के 22 अधिकारी-कर्मचारियों एवं सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर नागरिक को जल स्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आना होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव नगर निगम महापौर विक्रम आहाके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्षदगण गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। शराब के नशे में बस चलाने और महिला यात्रियों से अभद्रता का आरोप चांदामेटा में चालक-परिचालक की पिटाई इंदौर से छिंदवाड़ा आ रही नीलकमल बस सर्विस में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब चालक और परिचालक पर शराब के नशे में बस चलाने तथा महिला यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद चांदामेटा में परिजनों ने बस को रुकवाया और चालक व परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने सोमवार रात विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 30 स्थायी और 84 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 114 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 108 गुंडा बदमाश 79 निगरानी बदमाश और 44 कबाड़ियों की सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 23 लोगों के कब्जे से करीब 150 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 4 लोगों को तलाशकर उनके परिजनों से मिलाया गया। अभियान के दौरान जेल से रिहा आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों का भी सत्यापन किया गया तथा कई बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने सर्वाधिक वारंट तामील करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला छिंदवाड़ा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सोमू सेंगर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। यादव महासभा ने आरोप लगाया गया है कि 27 जून को राधाकृष्ण मंदिर के सामने स्थित भूमि पर चिबल यादव एवं गोलू यादव द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का समाज के युवाओं ने विरोध किया था। इस दौरान संतोष उर्फ सोमू सेंगर अपने 25-30 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और समाज के युवाओं के साथ गाली-गलौज मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी।यादव महासभा ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। सिकलसेल पर नियंत्रण के लिए जनजागरूकता जरूरी : सांसद बंटी विवेक साहू सिकलसेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सिकलसेल जैसी आनुवंशिक बीमारी पर नियंत्रण के लिए विवाह से पहले सिकलसेल जांच को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। इस दौरान सांसद ने सिकलसेल नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। शिविर में 378 सिकलसेल मरीजों और 100 सामान्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। कफ सिरप कांड में दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को हाईकोर्ट से जमानत नौ माह बाद मिली राहत देशभर में चर्चित छिंदवाड़ा (परासिया) कफ सिरप कांड में आरोपी बनाए गए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सतीश वर्मा और शैलेश सिंह पांड्या को मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। दोनों करीब नौ महीने से न्यायिक हिरासत में थे। जांच एजेंसियों के अनुसार उन पर चिकित्सकों को महंगे उपहार देकर संबंधित कफ सिरप लिखवाने में भूमिका निभाने का आरोप है। इस बहुचर्चित मामले में जहरीले कफ सिरप के सेवन से छिंदवाड़ा और बैतूल के 27 बच्चों की मौत हुई थी। मामले में डॉ. प्रवीण सोनी सहित कई अन्य आरोपी भी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। लंबित मांगों के समाधान को लेकर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के करीब 5 लाख पेंशनर्स की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में महंगाई राहत बकाया एरियर अतिरिक्त पेंशन पेंशन पुनर्निर्धारण सहित अन्य मांगों का उल्लेख करते हुए शासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह कुशरे ने कहा कि मांगें लंबे समय से लंबित होने के कारण पेंशनर्स को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 163 आवेदक कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे 163 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित जनसुनवाई में एडीएम ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।