Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Jul-2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट! लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ और लेनदेन के आरोप लगाने के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए।सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिaस की कार्यप्रणाली पर भी सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा जब जीतू पटवारी के बयान और राजनीतिक गतिविधियां हर जगह दिखाई दे रही हैं तो पुलिस उन्हें ढूंढ क्यों नहीं पा रही? मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। उज्जैन- शिप्रा आरती में महिलाओं और पुजारियों के बीच मारपीट उज्जैन के रामघाट पर रोजाना होने वाली प्रसिद्ध शिप्रा आरती के दौरान दीपक बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।आरोप है कि पुजारियों ने आरती में उपयोग होने वाले पीतल के दीपक भी महिलाओं की ओर फेंके। घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर उठे सवाल ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। कार्यकारिणी की सूची जारी होने के कुछ ही समय बाद दो नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति चर्चा में आ गई है। ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस का एक्सीडेंट...8 की मौत राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है।हादसा मंगलवार रात करीब 2:30 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट पर हुआ। एमपी के 7 जिलों में हैवी रेन अलर्ट प्रदेश में बुधवार को देवास हरदा बैतूल पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस बार पूरे जून महीने आंधी-बारिश का दौर रहा। इस दौरान कुल 88.2 मिमी यानी 3.5 इंच पानी गिरा। हालांकि ये सामान्य बारिश 131.1 मिमी (5.1 इंच) से 33 प्रतिशत कम है। इधर मंगलवार को मानसून आगे बढ़ा और जबलपुर भोपाल रीवा और शहडोल संभाग के ज्यादातर जिलों में पहुंच गया।