Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Jul-2026

PM मोदी की सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक बोले - योजनाओं का असर जमीन पर दिखना चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेवा तीर्थ में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के लोगों के जीवन पर पड़ने वाले वास्तविक प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय के लिए पीएम गतिशक्ति (PM GatiShakti) प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग पर जोर दिया।बैठक में दो प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। पहला ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के लिए विनियमन में सुधार और अन्य सुधार जबकि दूसरा विषय आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना था। राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए।अजय राय ने कहा कि भगवान जब बुलाएंगे तो कोई रोक नहीं पाएगा। कोई सरकार सत्ता नहीं रोक सकती। मैं महादेव का भक्त हूं। निश्चित तौर से आज भगवान ने बुलाया। प्रभु से एक ही चीज मांगी कि यहां जो चोरी हो रही है उन्हें दंड मिले। हाईकोर्ट बोला- मैरिज सर्टिफिकेट से शादी नहीं मानी जाएगी गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ मैरिज सर्टिफिकेट बन जाने से हिंदू विवाह नहीं माना जा सकता। शादी उसी स्थिति में मानी जाएगी जब हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तय रीति-रिवाज पूरे किए गए हों। जिन समुदायों में सात फेरे की परंपरा है वहां उनके बिना विवाह पूरा नहीं माना जाएगा।जस्टिस इलेश जे. वोरा और जस्टिस आर.टी. वच्छानी की खंडपीठ ने कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट केवल पहले से हुई शादी का रिकॉर्ड होता है। वह अपने आप किसी विवाह को मान्यता नहीं देता। मामला ब्रिटेन में रहने वाले एक व्यक्ति की अपील से जुड़ा है। उसका आरोप है कि अहमदाबाद की एक महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे डॉक्यूमेंट्स पर साइन लेकर फर्जी तरीके से मैरिज सर्टिफिकेट बना लिया। दोनों के बीच कभी शादी नहीं हुई। राजस्थान- बस-ट्रेलर भिड़े 8 की मौत इनमें 6 जिंदा जले राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।एक्सीडेंट में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ।बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। हादसे में 21 लोग घायल हैं। पुलिस को आशंका है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण एक्सीडेंट हुआ है। एमपी-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत प्रदेश में मानसून सक्रिय होते ही आंधी-बारिश का दौर तेज हो गया है। हरदा और खरगोन में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बैतूल में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं चंपा नदी के उफान में बाइक समेत दो युवक बह गए।बिहार में भी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में मंगलवार शाम 4 बजे पिकनिक मनाने गए 3 लोग बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।