डबलमनी आरोपी के घर निवेशकों का हंगामा पैसे वापसी की मांग बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से 9 लाख के जेवर लूटे विरोध करने पर की फायरिंग पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत जिले के बहुचर्चित डबल मनी ठगी मामले में रविवार को निवेशकों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों निवेशक मुख्य आरोपी सोमेन्द्र कंकरायने के घर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन करते हुए अपनी जमा पूंजी वापस करने की मांग की। निवेशकों का आरोप है कि पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई लेकिन लंबे समय से रकम वापस नहीं मिली। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर हंगामे की स्थिति भी बनी। सूचना मिलते ही लांजी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर पैसा वापस नहीं मिला या आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे चक्काजाम और उग्र आंदोलन करेंगे। जिले के लांजी थाना क्षेत्र में रविवार रात सराफा व्यापारी से बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कामना ज्वेलर्स के संचालक कपिल आसटकर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी लांजी-आमगांव मार्ग पर दो बाइक से आए करीब आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले डंडों से हमला किया और विरोध करने पर फायरिंग भी की। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरों से भरे दो बैग लूटकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर जिला मुख्यालय सहित तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में २९ जून सोमवार को पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। हिन्दु पंचाग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वट पूर्णिमा मनाया जाता है। इस अवसर पर सुबह से व्रतधारी महिलाओं का नगर के विभिन्न वट वृक्षों के पास पूजा अर्चना करने हुजूम उमडऩे लगा। हिन्दू धर्मावलम्बी महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत रखकर सुबह स्नान ध्यान कर सोलह श्रंगार कर पूजन की थाल सजाकर बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की गई। वट वृक्ष की परिक्रमा कर आठ बार घूम कर रक्षा सूत्र बांधा गया। इस दौरान उन्होंने वट वृक्ष के नीचे बैठकर सत्यवान-सावित्री यमराज के कथा का वाचन व श्रवण किया। तत्पश्चात सुहागन महिलाओं की ओली भरकर प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसान चिंतित हैं। कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 29 जून तक जिले में औसतन 49 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 122 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस तरह जिले में 73 मिलीमीटर कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वारासिवनी तहसील में सबसे अधिक 115 मिलीमीटर और खैरलांजी में सबसे कम 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।