जामसांवली मंदिर से लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दो की मौत एक करोड़ के कर्ज ने बनाया बैंक लुटेरा सेंधमारी की कोशिश नाकाम पल्स पोलियो अभियान से प्रधानमंत्री के पोलियो मुक्त भारत को मिलेगा बल: बंटी विवेक साहू 80 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार एक आरोपी फरार पूर्व सैनिकों के साथ भाजपा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात छिंदवाड़ा के चौरई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार फूटेरा निवासी हर्ष यादव (22) प्रह्लाद उइके (25) और सत्यम वर्मा एक ही बाइक से जामसांवली से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घायल सत्यम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में सेंधमारी की कोशिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई आशीष धुरवे ने बताया कि आरोपी की पहचान ऑटो पार्ट्स व्यापारी चंद्रप्रकाश लोखंडे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लगातार तीन दिन की सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर बैंक की दीवार काटकर प्रवेश किया और तिजोरी तक पहुंचने का प्रयास किया। उसके कब्जे से रस्सी बम कटर छेनी और हथौड़े सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। शनिवार सुबह बैंक खुलने पर घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी को बैंक के भीतर से ही गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने नन्हें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को पोलियो मुक्त बनाना है और यह अभियान उस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख 33 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद ने अभिभावकों से अपने बच्चों को आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की। अमरवाड़ा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थावड़ी कला तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार से 79.92 लीटर यानी 444 पाव अवैध शराब जब्त की। शराब की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने नीतेश सल्लाम सकेश धुर्वे और लक्ष्मण युरकरे को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य आरोपी संदीप वर्मा फरार है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी स्मृति जैन जिला महामंत्री विजय पांडे सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।। पूर्व सैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मन की बात देशवासियों में राष्ट्रभक्ति सकारात्मक सोच और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक कार्यक्रम है। मक्का की बोनी के दौरान कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली 18 वर्षीय युवती की मौत सात झुलसे अमरवाडा के ग्राम जिलहरी में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। खेत में मक्का की बोनी कर रहे ग्रामीण बारिश और तेज गर्जना से बचने के लिए पास स्थित बेहड़ा के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गईहादसे में 18 वर्षीय मुस्कान पिता सुमरन इनवाती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुमरन इनवाती (48) राजरानी (19) काजल (15) चंचलेश (14) आयुष उइके (15) सुषमा तेकाम (18) और श्याम कुमार (29) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीण तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है देश के लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और ऊर्जा देने वाला रहा मन की बात कार्यक्रम: बंटी विवेक साहू सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को गुलाबरा मंडल के वार्ड क्रमांक-45 में बूथ अध्यक्ष गयासुद्दीन पाशा के निवास पर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। अमृत हरित अभियान के तहत सीड बॉल निर्माण प्रशिक्षण हरियाली बढ़ाने पर जोर अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत मॉडल फ्यूचर संस्था परिसर में सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारियों स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कागज की लुगदी गोबर और मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल सीड बॉल तैयार किए गए जिनमें 14 प्रकार के स्थानीय पौधों के बीज शामिल किए गए। उजास वार्षिक पत्रिका का विमोचन समाज सेवा के लिए लोगों को किया प्रेरित वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा वीर जन्मोत्सव एवं स्मृति दिवस के अवसर पर वार्षिक पत्रिका उजास का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में वर्षभर फाउंडेशन द्वारा बाल स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता रक्तदान स्वास्थ्य शिविर शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का संकलन किया गया है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पत्रिका समाज सेवा के लिए प्रेरित करने के साथ ही सामाजिक उत्थान एवं विकास के कार्यों की दिशा भी दिखाएगी। जल संकट पर कांग्रेस सेवादल का धरना नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर रविवार को कांग्रेस सेवादल ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले की मौजूदगी में आयोजित प्रदर्शन में नगर निगम प्रशासन महापौर और आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश वार्डों में सप्ताह में केवल एक बार पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे लोग गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं आषाढ़ी एकादशी पर निकलेगी दिव्य दिंडी यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप छिंदवाड़ा। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान श्री विठ्ठल-रुक्मणी को समर्पित होने वाली पारंपरिक दिंडी यात्रा को इस वर्ष दिव्य और भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शिव गजानन मंदिर में आयोजित बैठक में यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस वर्ष दिंडी यात्रा में महामंडलेश्वर श्री दादू महाराज महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी एवं ह.भ.प. श्री चिंतामन गुरवे भक्तों को अपने प्रवचनों से भक्ति रस का लाभ देंगे