Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Jun-2026

बैंक लूट की बड़ी साजिश नाकाम रस्सी बम से हमला कर भागने की कोशिश सब इंस्पेक्टर घायल आरोपी गिरफ्तार पुलिस चौकी से शराब से भरी बुलेरो गायब मचा हड़कंप राशन से भरे ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत पिता-पुत्र घायल जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: बंटी विवेक साहू वार्ड 11 में अधूरे नाला निर्माण पर हंगामा नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन शहर के परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार को लूट की बड़ी साजिश पुलिस की सतर्कता से विफल हो गई। बैंक का ताला कटा मिलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बैंक कर्मचारी जैसे ही अंदर पहुंचे पहले से छिपे आरोपी ने सुतली बम फेंककर और पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भागने के प्रयास में आरोपी ने धारदार हथियार से सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रप्रकाश लोखंडे (47) निवासी चंदनगांव के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से गैस कटर हथौड़ी छेनी पेट्रोल से भरी बोतलें एक दर्जन से अधिक सुतली बम और संदिग्ध स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी बैंक का लॉकर नहीं तोड़ सका और उसने फाइलों में आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और पूरे षड्यंत्र की जांच में जुटी है। जिले के न्यूटन पुलिस चौकी से शराब से भरी बुलेरो के गायब होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बिना नंबर की बुलेरो को कुछ युवकों ने अवैध शराब होने के संदेह में पकड़कर चौकी में खड़ा कराया था। आरोप है कि कुछ देर बाद वाहन चौकी से ही ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मामले में शराब माफिया की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं चौकी प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि पूर्व ठेकेदार के एक व्यक्ति ने टीपी की जांच के लिए वाहन चौकी में खड़ा कराया था। दस्तावेज सही मिलने पर वह पुलिस को बिना सूचना दिए वाहन लेकर चला गया। पुलिस संबंधित व्यक्ति की तलाश कर रही है और उसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली के गुलमोहर हॉल में आयोजित ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047 विषयक विशेष कार्यशाला में भाग लिया। नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित कई वक्ताओं ने विकसित भारत-2047 श्रम सुधार युवा सशक्तिकरण और प्रभावी जनसेवा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह कार्यशाला विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने श्रमिकों एवं युवाओं के हितों को समझने तथा जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शहर के वार्ड क्रमांक 11 में नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्डवासियों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर की लापरवाही के कारण नाला कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा बना दिया गया है जिससे पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका हैशनिवार सुबह नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान रहवासियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वार्डवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और यदि नाला निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो घरों में पानी घुसने की स्थिति बन सकती है। रहवासियों ने मांग की है कि नाला निर्माण की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्ड की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के दीघावानी गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई जबकि उसके पिता और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दीघावानी निवासी चतरु उनके पुत्र संत कुमार और मासूम कार्तिक बाइक से खेत में मक्का बोनी करने जा रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा की ओर से आ रहे राशन से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अमरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे के बाद चालक परिवार के साथ खड़ा हुआ संगठन बनारस में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम लीखावाड़ी निवासी वाहन चालक प्रदुम यदुवंशी के परिवार की सहायता के लिए राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन आगे आया। संगठन के पदाधिकारियों ने दिवंगत चालक के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम पहुंचाने के बाद तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को ₹45500 की आर्थिक सहायता सौंपी।इस दौरान संगठन ने वाहन चालकों के लिए अलग चालक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं में प्रभावित परिवारों को समय पर सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। संगठन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा में प्रशासन को सहयोग देने का भी भरोसा जताया। झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे गर्मी से मिली राहत छिंदवाड़ा जिले में मानसून की देर से एंट्री के बाद शनिवार दोपहर शहर सहित कई तहसील क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। पहले से बोवनी कर चुके किसानों के खेतों में फसलों के अंकुरण के लिए नमी मिली जबकि अन्य किसानों ने भी बोवनी का काम तेज कर दिया है हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ चंदनगांव नागपुर रोड स्थित चंदनगांव में श्री दुर्गा माता मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 घंटे के हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसका समापन 28 जून को दोपहर 12:30 बजे दही प्रसाद वितरण के साथ होगा। ग्रीन टुमॉरो की ओर कदम इनर व्हील क्लब ने चलाया ई-वेस्ट अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट-304 ने रीसायकल टुडे फॉर अ ग्रीनर टुमॉरो थीम पर ई-वेस्ट संग्रह अभियान चलाया। माय पैशन बुटीक में आयोजित इस अभियान के दौरान लोगों ने पुराने मोबाइल चार्जर बैटरियां केबल और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा किए। एकत्रित ई-वेस्ट को नगर निगम के नोडल अधिकारी अभिनव तिवारी एवं उनकी टीम को पर्यावरण-अनुकूल रीसाइक्लिंग के लिए सौंपा गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई सहित हिना केदार शाह मित्तल जुनेजा अंजली वोहरा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आषाढ़ी एकादशी दिंडी यात्रा की शुरू हुई तैयारियां आषाढ़ी एकादशी पर निकलने वाली पारंपरिक दिंडी यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार शाम 5 बजे विवेकानंद कॉलोनी स्थित शिव गजानन मंदिर में बैठक आयोजित की जाएगी। दिंडी यात्रा समिति ने सभी धर्मप्रेमियों पदाधिकारियों और आमंत्रित सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा में सहभागिता की अपील की है।