Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Jun-2026

अमेड़ा में बुजुर्ग किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप भाजपा नेता पर शिकायत हत्या के आरोपी की न्यायिक अभिरक्षा में मौत परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप 205 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना हेतु हीरापुर से निकली संकल्प यात्रा क्षेत्र के ग्राम अमेड़ा में एक बुजुर्ग किसान ने भाजपा नेता पर उसकी खेती की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सीमांकन के बावजूद कब्जा न हटने से पीडि़त न्याय के लिए भटक रहा है। ग्राम अमेड़ा निवासी बुजुर्ग किसान भोजलाल बांधे ने गांव के ही भाजपा नेता गुड्डू चौधरी पर उसकी खेती की जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़त ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। किसान का कहना है कि गांव में उनकी कृषि भूमि है जिसमें से करीब 60 डिसमिल जमीन पर पिछले कुछ वर्षों से गुड्डू चौधरी द्वारा कब्जा किया गया है। तहसील के आदेश पर भूमि का सीमांकन भी कराया गया जिसमें उक्त 60 डिसमिल जमीन उनके हिस्से में पाई गई। इसके बावजूद वह कब्जा छोडऩे को तैयार नहीं है और लंबे समय से उस पर अपना अधिकार जमाए हुए है। वह नेतागिरी के प्रभाव का इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जा बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर रौब भी दिखाता है। दमोह जिले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हत्या के आरोपी कृष्णकिशोर उदयपुरे की जिला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई कुलदीप की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर 19 जून को जेल भेजा गया था। चार दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जिले के ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोशना के सितकुटोला गांव में एक किसान की कुएं में उतरते समय संदिग्ध जहरीली गैस के प्रभाव से मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण लिल्हारे (50) के रूप में हुई है जो खेती-किसानी करता था। बताया गया कि लक्ष्मण खेत में पानी चलाने के लिए कुएं में लगी मोटर सुधारने उतरा था तभी वह अचानक नीचे गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बालाघाट जिले के ग्राम हीरापुर भरवेली स्थित विष्णुधाम से गुरुवार 25 जून को 205 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के संकल्प के साथ महा संकल्प यात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित विष्णुधाम से आधा दर्जन बसों में सवार 300 से अधिक श्रद्धालु हनुमान जी की जन्मस्थली किष्किंधा धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा को आयोजन समिति के संरक्षक किरण भाई त्रिवेदी वैभव कश्यप विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा चंदर दमाहे ललील एड़े और डॉ. अंकित असाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किरण भाई त्रिवेदी ने बताया कि श्रद्धालु किष्किंधा धाम से पावन रज और पम्पा सरोवर का जल लेकर लौटेंगे। इसी पवित्र मिट्टी और जल के साथ विष्णुधाम में 205 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा और भव्य मंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। यह यात्रा धार्मिक आस्था और संकल्प का प्रतीक मानी जा रही है।