यूथ कांग्रेस ने दिया धरना नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला आपत्तिजनक बयान पर भडक़ा आक्रोश नाजिया इलाही खान पर कार्रवाई की मां राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ यूथ कांग्रेस ने रविवार को नीट पेपर लीक मामले में जहां धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। वहीं राम मंदिर चंदा घोटाला प्रदेश में उर्वरकों के बढ़ते दामों सहित अन्य समस्याओं को लेकर विरोध भी जताया। कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन स्थानीय काली पुतली चौक में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया की मौजूदगी में किया। इस धरना प्रदर्शन को स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में सरकार केवल दो-चार लोगों पर कार्यवाही कर प्रकरण को दबाना चाह रही है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाए तो कार्यवाही की जद में अनेक लोग आएंगे। इसी तरह राम मंदिर चंदा घोटाला किया गया है जिसकी भी सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेत्री नाजिया इलाही खान द्वारा एक पॉडकास्ट में पैगंबर मोहम्मद और हजरत आयशा सिद्दीका के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। बालाघाट में भी अंजुमन इस्लामिया कमेटी के बैनर तले समाजजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।पदाधिकारियों ने मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान के मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कानूनी कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकते न कर सकें। देश को पोलियो मुक्त रखने के संकल्प के साथ 28 जून को बालाघाट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के 1 लाख 77 हजार 56 बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिले भर में 894 पोलियो बूथ बनाए गए। जहां 3584 टीकाकरण कर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। खाद की कालाबाजारी व खाद की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से प्रदेश के किसानों में काफी नाराजगी है। प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर अन्याय कर रही है। सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के हित में अनेक योजनाएं व घोषणाओं की बात करती हैं लेकिन धरातल पर किसानों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उक्त बातें किसान गर्जना संगठन अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने रविवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा में कहीं। स्थानीय विश्राम गृह में 28 जून को दोपहर 03 बजे युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ जोरदार व भव्य स्वागत किया गया। यश घनघोरिया बालाघाट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अल्प प्रवास पर लालबर्रा पहुंचे थे। इस विशेष अवसर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में जैसे ही उनका काफिला स्थानीय विश्राम गृह पहुंचा वहां पहले से ही मौजूद भारी संख्या में युवा कांग्रेस और मुख्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार (28 जून) को लालबर्रा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिरेगाव में 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत भवन और आंगनवाड़ी केंद्र में सरपंच श्रीमती काजल कुर्वेती द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम में दो विशेष केंद्र बनाए गए थे जहां सुबह से ही पालकों ने पहुंचकर अपने बच्चों को दवा पिलाई। अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता ओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और केंद्रों पर मुस्तैद रहकर 5 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा चक्र प्रदान किया।