राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना कहा- ये चोर डाकू से भी ऊपर सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि मंदिर में चोरी करने वाले चोर डाकू या किसी बेइमान से भी ऊपर हैं। उन्होंने अपील की है कि भक्तों को मंदिर में चढ़ावा देना ही बंद कर देना चाहिए।मुकेश खन्ना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है ‘क्या आप जानते हैं मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता। बीच में कहीं खो जाता है। लूट मची पड़ी है। कहावत है ना लूट सके तो लूट। और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं। सुनील शेट्टी की नातिन करती है नरेंद्र मोदी की पूजा सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया है कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भक्त है। वो रोज उनकी तस्वीर देखती है और उन्हें गणेश मंदिर पर चढ़े लड्डू लाकर खिलाती है।सुनील शेट्टी ने हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा है ‘मैंने हमेशा कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा मैं लीडर की बात कर रहा हूं जो मुझमें जोश भरता है। पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू कर प्रवचन दूंगा बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में आईफा के कनेक्स इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि अगर वे अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू करेंगे तो क्या करेंगे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे। इवेंट में ऑफ कैमरा पंकज त्रिपाठी ने ऑफ कैमरा अपने बड़े भाई की सेहत से जुड़ा अपडेट भी दिया। उन्होंने बताया कि बिहार में हुए हमले के बाद अब उनके भाई की तबीयत पहले से बेहतर है।