Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Jun-2026

SPS से IPS के लिए आज होगी DPC मध्य प्रदेश के 9 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आईपीएस अवार्ड करने गुरुवार को डीपीसी मीटिंग होगी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर संघ लोक सेवा आयोग ने इस तारीख को मंजूरी दी थी जिसके बाद आज यह बैठक होने वाली है। बैठक में मुख्य सचिव डीजीपी और संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आईपीएस अवार्ड के लिए गृह विभाग की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग से आगे चल रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की डीपीसी के लिए अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग प्रस्ताव नहीं भेज पाया है। दूसरी ओर राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की प्रस्तावित डीपीसी की बैठक में इस बार 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा के लिए जिन अफसरों के नाम पर विचार किया जाएगा उनमें 1997 बैच के सीताराम ससत्या अमृत मीणा वर्ष 1998 बैच के निमिषा पांडेय राजेश मिश्रा मलय जैन अमित सक्सेना मनीषा सोनी सुमन गुर्जर संदीप मिश्रा सब्यसाची सर्राफ समर वर्मा सत्येन्द्र सिंह तोमर समेत कुल 27 नाम शामिल हैं। सीएस की बैठक में सामाजिक न्याय की पेंशन का मुद्दा-आया सामाजिक न्याय ​से जुड़ी पेंशन (600 से 1000 रुपए) कुछ महीनों से मप्र में नहीं बंट रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की रिव्यू मीटिंग में जब यह मसला आया तो सामाजिक न्याय विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने कहा- कुछ दिक्कत है इसलिए तीन माह से पेंशन नहीं बंटी। इस पर मुख्य सचिव ने कहा आपको दो-तीन माह की सैलरी न मिले तो आपको कैसा लगेगा। यह ठीक नहीं है। जो भी दिक्कत है दूर करें। पेंशन बंटनी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि पेंशन में केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा होता है। केंद्र से मिलने वाला पैसा अभी नहीं आया है इसीलिए पेंशन नहीं बंटी। बहरहाल मुख्य सचिव ने कहा केंद्र सरकार से बात करनी है तो करें और पैसा लाएं। मुख्य सचिव जैन ने बुधवार को मंत्रालय में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ रिव्यू मीटिंग की। इसमें 12 एजेंडे पर बात हुई। खास तौर पर विधानसभा के मानसून सत्र से पहले प्रश्नों के पूर्ण उत्तर बन जाएं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का सही तरीके से निपटारा हो। लोकसेवा गांरटी योजना के काम टाइम पर हों। लव जिहाद केस में इंदौर हाईकोर्ट की दो टूक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह करने और बाद में उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पति को पत्नी और नाबालिग पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपए प्रति माह देने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि केवल विवाह की वैधता पर सवाल खड़े कर किसी महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता विशेषकर तब जब उससे संतान भी उत्पन्न हुई हो। याचिकाकर्ता महिला के एडवोकेट राजेश जोशी ने कोर्ट को बताया कि कोरोना काल में 23 फरवरी 2020 को एक मंदिर में विवाह हुआ था। युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर विवाह किया। बाद में दस्तावेजों से उसकी वास्तविक पहचान सामने आई। गर्भावस्था के दौरान जून 2020 में महिला को युवक की धार्मिक पहचान की जानकारी मिली। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने जैसी घटनाएं हुईं। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। सराफा कारोबारी बाप-बेटे ने 14 लोगों से ठगे ढाई करोड़ ग्वालियर में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र की ठगी के शिकार लोग लगातार सामने आ रहे हैं। इन्होंने व्यापारियों किसानों और आम लोगों का भरोसा जीतकर करोड़ों के गहने और नकदी हड़पी है। ये शहर के कुशवाह मार्केट (डीडी नगर) में वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। सबसे पहले इन्होंने एक प्रॉपर्टी कारोबारी मान सिंह गुर्जर से 80 लाख रुपए का सोना ठगा। 4 जून को FIR हुई। 2 दिन बाद 6 जून को आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 1.50 करोड़ रुपए के 971 ग्राम सोने के जेवरात भी मिले। इसके बाद तीन किसानों अनूप दिनेश और धर्मेंद्र गुर्जर ने FIR दर्ज कराई। जैसे ही लोगों को पिता-पुत्र की करतूत पता चली 8 जून को एक साथ 10 नए फरियादी महाराजपुरा थाने पहुंच गए। पीड़ितों की संख्या 14 से अधिक हो गई है। जैसे-जैसे लोग सामने आते जा रहे हैं जांच के बाद पुलिस FIR दर्ज कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 1.50 करोड़ की ज्वेलरी और 1 करोड़ की ठगी की है। 46 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। छिंदवाड़ा समेत सीमावर्ती जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश और दक्षिण-पश्चिम से नमी वाली मानसूनी हवाओं के आधार पर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। प्रदेश के बाकी हिस्सों को अगले 2 से 3 दिन में मानसून कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सीधी में लू चल सकती है जबकि नीमच मंदसौर ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड रीवा और सिंगरौली में उमस-भरी गर्मी रहेगी।