Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Jun-2026

कुएं में सल्फास डालने की आशंका जहरीला पानी पीने से 40 से अधिक ग्रामीण बीमार आंगनवाड़ी में बच्चों को परोसी गई कच्ची दाल पार्षद ने उठाए सवाल स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ी प्रदेश सरकार अब निजी हाथों का लेगी सहारा:- नकुलनाथ डिजिटल ठगी से बचाएगा ‘सेफ क्लिक 2.0’डीआईजी राकेश सिंह ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन जिले की बिछुआ की ग्राम पंचायत किशनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के सार्वजनिक पेयजल कुएं में जहरीला पदार्थ मिलने की घटना सामने आई। ग्रामीणों के अनुसार कुएं से सुबह पेयजल की सप्लाई की जा चुकी थी और कई लोगों ने पानी का उपयोग भी कर लिया था। बाद में पानी में झाग दिखाई देने पर ग्रामीणों ने कुएं की जांच की जहा सल्फास जैसे पदार्थ के अवशेष मिले। कुएं से मृत मछलियां व अन्य जीव-जंतु भी निकाले गए।ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं के आसपास सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण अज्ञात व्यक्ति ने यह कृत्य किया। दूषित पानी के सेवन से 40 से अधिक ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना है जिनका उपचार कराया जा रहा है। प्रशासन ने पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित प्राथमिक शाला परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को कच्ची दाल परोसे जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को निर्वाचन कार्य के दौरान स्कूल पहुंचे पार्षद राहुल मालवीय ने भोजन की गुणवत्ता की जांच की जिसमें दाल आधीपकी और पानीयुक्त पाई गई। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी भोजन की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए पंचनामा तैयार किया। निरीक्षण के दौरान भोजन लेकर पहुंचे कर्मचारी से स्व-सहायता समूह का नाम पूछे जाने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसके पास कोई परिचय पत्र भी नहीं मिला। मामले को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र की भोजन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व सांसद Nakul Nath ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शासकीय अस्पतालों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी संस्थाओं को सौंपने के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के बजाय निजी हाथों में सौंप रही है जिससे गरीब आदिवासी और वंचित वर्ग प्रभावित होगा। नकुलनाथ ने कहा कि रीवा देवास और गुना के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निजी संचालन में देने की तैयारी है। उन्होंने सरकार पर डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण को जनता के हितों के खिलाफ बताया। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए बुधवार को जिले में 15 दिवसीय ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने साइबर सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। 24 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों कॉलेजों बैंक परिसरों ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ओटीपी फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट फर्जी कॉल ऑनलाइन लोन एवं निवेश ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने खजरी चौक स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से कलेक्टर को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष धनु दुर्गें और नगर अध्यक्ष अमरीन खान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निशा उइके हत्याकांड की निष्पक्ष जांच आदिवासी भूमि हस्तांतरण की जांच शासकीय आईटीआई प्रकरण में कार्रवाई कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा ऑडिट टीईटी पात्र शिक्षकों के हितों की रक्षा सहित विभिन्न जनहित और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने खजरी चौक स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से कलेक्टर को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष धनु दुर्गें और नगर अध्यक्ष अमरीन खान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निशा उइके हत्याकांड की निष्पक्ष जांच आदिवासी भूमि हस्तांतरण की जांच शासकीय आईटीआई प्रकरण में कार्रवाई कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा ऑडिट टीईटी पात्र शिक्षकों के हितों की रक्षा सहित विभिन्न जनहित और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। बारिश में डामरीकरण पर उठे सवाल जांच की मांग पांढुर्णा में नगर पालिका द्वारा 73 लाख रुपये की लागत से देव कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराए जा रहे सड़क डामरीकरण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि भारी बारिश के दौरान भी सड़क पर डामर बिछाने का काम जारी रखा गया जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि डामरीकरण सामान्यतः शुष्क मौसम और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाता है। बारिश में किए गए कार्य से सड़क के जल्द खराब होने की आशंका जताई जा रही है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराकर गुणवत्ता और नियमों के पालन की पुष्टि करने की मांग की है। रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस साहस और स्वाभिमान का प्रतीक: बंटी विवेक साहू वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मंगलवार को खजरी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य पराक्रम तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जो आज भी समाज को प्रेरणा देता है। इसके बाद पांढुर्णा में आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद ने शामिल होकर वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहली बार चखा मक्के की रोटी का स्वाद महानगरों से आए पर्यटकों को भा रही समा की खीर जिले के पर्यटन ग्रामों में होम स्टे पर परोसा जा रहा पारंपरिक भोजन पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है। मक्के की रोटी बैंगन भर्ता समा की खीर और चावल के पापड़ जैसे व्यंजन पहली बार चखने वाले पर्यटक इनके स्वाद की जमकर सराहना कर रहे हैं। देवगढ़ सहित कई गांवों में महानगरों से आए पर्यटकों ने जैविक सब्जियों से तैयार ग्रामीण भोजन का आनंद लिया। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने भी पारंपरिक स्वाद को अनोखा अनुभव बताया। होम स्टे परियोजना से ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो रही है और पर्यटक ग्रामीण जीवन से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। आरोपित शिक्षक के खिलाफ आदिवासी परिषद ने खोला मोर्चा मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद एवं आदिवासी छात्र परिषद ने जनजाति आयोग के नाम ज्ञापन सौंपकर हर्रई ब्लॉक के पांडुपिपरिया स्थित एकलव्य शासकीय माध्यमिक शाला के एक शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। परिषद का आरोप है कि शिक्षक पर पूर्व में छात्राओं और स्कूल स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप लगे थे जिसके बाद उन्हें जांच के दौरान अन्य विद्यालय में अटैच किया गया था। बावजूद इसके उन्हें पुनः उसी विद्यालय में पदस्थ कर दिया गया। परिषद ने इसे छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए शिक्षक को हटाने तथा रिक्त विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की तकनीक से जुड़ेगी मातृशक्ति महिला मोर्चा ने शुरू किया विशेष अभियान भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में मातृशक्ति को आधुनिक तकनीक से जोड़ने एवं संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के वर्चुअल मार्गदर्शन के तहत बूथ स्तर तक की कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललिता वर्मा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जुलाई को उनकी जयंती तक विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कांता ठाकुर भारती साहू मीना दुबे सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। आबकारी विभाग की दबिश 48 बल्क लीटर शराब बरामद जिले के जामई क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ दबिश दी। कलेक्टर के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देशन में वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा क्षेत्र के दो ढाबों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान हाथ भट्टी देशी बीयर और विदेशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।