Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Jun-2026

1. धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज सहित अन्य वर्गों में धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं और ऐसे मामलों में धर्म स्वतंत्रता कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनके बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से जवाब मांगा जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 2. कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में जुटे जिला अध्यक्ष कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन रहा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर लगातार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। कल कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शिविर में शामिल होंगे जबकि 25 जून को अल्का लांबा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। 3. रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि रायपुर के केनाल रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माल्यार्पण कर वीरांगना रानी दुर्गावती को नमन किया। इस अवसर पर कई मंत्री जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती का साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। 4. अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी फरार अंबिकापुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालकों के फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बालकों ने खिड़की तोड़ी और पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस ने सभी की तलाश शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच की जा रही है। 5. भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों जनसंपर्क अभियानों संगठन विस्तार और डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।