राजधानी भोपाल में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने एमपी की सियासत में नया भूचाल ला दिया है। इस पोस्टर में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा गया है बीजेपी ने राम को चुनावी एजेंडा और मंदिर को कमाई का अड्डा बनाया है। साथ ही पोस्टर के जरिए यह बड़ा सवाल भी उठाया गया है कि राम मंदिर में कथित लूट का आखिर जिम्मेदार कौन है? पोस्टर सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। #RamMandir #Bhopal #MadhyaPradesh #Congress #BJP #PoliticalNews #MPPolitics #RamMandirTrust #Ayodhya #BreakingNews #HindiNews #EMSNews #Politics #RamMandirRow