Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
24-Jun-2026

**1. अक्षय कुमार ने भोजपुरी सिनेमा को बताया हॉलीवुड से बेहतर** बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म *वेलकम टू द जंगल* को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के गाने के लॉन्च इवेंट में उन्होंने भोजपुरी भाषा और संगीत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है। अक्षय ने कहा कि हॉलीवुड के लोग भारतीय भाषाओं और यहां के गीत-संगीत की गहराई को समझ ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और अलग-अलग भाषाओं में बनने वाले गीत हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं और इस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। वहीं अभिनेता परेश रावल ने भी *हेरा फेरी 3* से जुड़े विवाद के जल्द सुलझने के संकेत दिए। **2. पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं अल्का याग्निक** प्रसिद्ध गायिका अल्का याग्निक को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने लिखा कि अचानक सुनाई देना बंद होने के कारण वह सार्वजनिक जीवन और संगीत से दूर हो गई थीं। अल्का ने इस कठिन दौर में मिले प्रशंसकों के प्यार दुआओं और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। **3. विजय को तृषा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं फिर बढ़ीं चर्चाएं** अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अभिनेता विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर केक के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा उस इंसान को जन्मदिन मुबारक जो हर चीज़ को मायने देता है। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच इस पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दे दी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी तृषा ने विजय के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। **4. लॉक अप 2 के इवेंट में सलमान पर सवाल सुनकर असहज हुए रितेश देशमुख** रियलिटी शो *लॉक अप सीजन 2* के लॉन्च इवेंट में होस्ट रितेश देशमुख से सलमान खान और संजय दत्त को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल पूछा गया। सवाल में कहा गया कि दोनों को लॉक अप का अनुभव है क्या उन्हें शो में बुलाया जाएगा? इस पर रितेश ने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसे सवाल का जवाब देकर उसे महत्व नहीं देना चाहते। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक होस्ट के तौर पर उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं होती कि शो में कौन से प्रतिभागी या मेहमान आने वाले हैं। **5. सामंथा से मिलने पहुंचे चिरंजीवी प्रेग्नेंसी की अटकलें फिर तेज** दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म *मा इंटी बंगारम* और निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेता चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा के साथ सामंथा और उनके पति राज निदिमोरु से मिलने पहुंचे और उन्हें उपहार भी दिए। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि इस संबंध में सामंथा या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।