Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Jun-2026

सीईओ के व्यवहार से नाराज जिपं सदस्य हटाने की मांग तेज सीएम से करेंगे शिकायत लालबर्रा मानूटोला बीट के जंगल मे चल रही सागौन की अवैध कटाई पूर्व सांसद मुंजारे को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी जिला पंचायत सीईओ के कथित व्यवहार और कार्यशैली को लेकर सदस्यों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में 22 सदस्यों ने एकजुट होकर सीईओ को पद से हटाने की मांग तेज कर दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखेंगे। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं करती है तो वे जिला पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में सदस्यों को अपेक्षित सम्मान और अधिकार नहीं मिले हैं। वहीं सीईओ पर समय पर जानकारी न देने और असहयोगात्मक रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जनपद पंचायत कटंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनवाड़ा के वार्ड क्रमांक 4 स्थित प्राचीन खिलिया-मुठिया स्थल पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। इस दौरान गणेश कुमार सहारे ने बताया कि ग्राम लखनवाड़ा के वार्ड ४ में खिलिया-मुठिया स्थल आदिवासी गोंड-गोवारी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां समाज के लोग कई वर्षों से दीपावली के अवसर पर गोवर्धन पूजा गाय खिलाने सहित अन्य पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करते आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस स्थल पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे धार्मिक आयोजनों के संचालन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। खैरलांजी। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को सोशल मीडिया पर धमकी और अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। समर्थकों ने खैरलांजी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता रामेश्वर कुतराहे निवासी पिंडकेपार ने थाना प्रभारी को आवेदन में बताया कि अज्ञात व्यक्ति राजकुमार ठाकरे द्वारा सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज की और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। समर्थकों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए मांग की सद्गुरू कबीर दास मिशन द्वारा सद्गुरू कबीर साहेब का प्राकट्य उत्सव समारोह सोमवार 22 जून को शहर मुख्यालय स्थित कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कबीर साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संतों के करकमलों से प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण की अपील भी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे। जिले के रामपायली क्षेत्र के ग्राम सिंगोड़ी के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने बताया कि उनके घर कच्चे और जर्जर हैं जो बारिश के मौसम में कभी भी गिर सकते हैं। इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर सभी आवासों को पक्का दर्शाकर उसे बंद कर दिया है। जबकि गांव में अभी भी करीब 100 परिवार कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बगदेही के अंतर्गत ग्राम सेलवा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही नल-जल योजना में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह पहले निर्मित पानी की टंकी की पहली टेस्टिंग के दौरान ही उसमें सीपेज शुरू हो गया जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार ने गांव की पक्की नालियों को क्षतिग्रस्त कर दिया जिनकी अब तक मरम्मत नहीं हुई है। साथ ही निर्माण स्थल पर योजना संबंधी जानकारी और लागत का कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया। ग्रामीण मुनेन्द्र ठाकरे सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।