Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Jun-2026

राम मंदिर चंदा चोरी पर शंकराचार्य ने जताई नाराजगी छिंदवाड़ा पहुंचे द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार देर रात उन्होंने कहा कि लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि मंदिर जैसी पवित्र जगहों पर भी भ्रष्टाचार हो सकता है। श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं ऐसे धन का सदुपयोग होना चाहिए न कि आस्था की बलि दी जानी चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। मंदिरों के ट्रस्ट अधिकारी या कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे तो फिर कौन सी जगह सुरक्षित मानी जाएगी। उन्होंने देशभर के मंदिरों को “सनातन बोर्ड संरक्षण समिति” के अधीन लाने की मांग की। उनका कहना था कि सरकारी अधिकारियों को धर्म और नैतिकता की समझ नहीं होती इसलिए मंदिरों के संचालन और संरक्षण के लिए अलग व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। नीट अभ्यर्थी बोले- फिजिक्स का पेपर टफ बायोलॉजी आसान रहा देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। मध्य प्रदेश के 283 केंद्रों पर 13 हजार 774 परीक्षार्थियों ने भी नीट री-एग्जाम दिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। इसके बाद नीट एस्पिरेंट ने कहा कि इस बार फिजिक्स का पेपर टफ रहा। कैलकुलेटिव सवाल होने से इसे सॉल्व करने में समय लगा। उन्होंने बायो पेपर को अपेक्षाकृत सरल बताया। कुछ स्टूडेंट्स बोले- रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद है लेकिन पेपर लीक की आशंका ने डरा रखा है। इससे पहले कड़े नियमों और समय की पाबंदी के कारण कई केंद्रों पर भारी अफरा-तफरी और भावुक कर देने वाले नजारे देखने को मिले। एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा केंद्रों के गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए। MSME विभाग में जूनियर बने बॉस सीनियर अफसरों में नाराजगी वाणिज्यिक कर विभाग के बाद अब मध्यप्रदेश के एमएसएमई (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग में तबादलों और प्रभार आदेशों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग के भीतर आरोप लग रहे हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों को नजरअंदाज कर जूनियर अधिकारियों को बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले का विभाग के कई अधिकारी खुलकर विरोध कर रहे हैं। विवाद 15 और 16 जून को जारी हुए प्रभार आदेशों को लेकर है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने ऐसी व्यवस्था लागू कर दी है जिसे कर्मचारी चार्ज के ऊपर चार्ज की व्यवस्था बता रहे हैं। यानी जिन अधिकारियों का मूल पद सहायक प्रबंधक है और जो वर्तमान में प्रभारी प्रबंधक के रूप में काम कर रहे हैं उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक का प्रभार सौंप दिया गया है। MP में बूथ गौरव दिवस मनाएगी भाजपा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक बड़ा अभियान शुरू का फैसला किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 23 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश भाजपा इस पखवाड़े को जमीनी स्तर पर बूथ गौरव दिवस और विशेष वैचारिक व्याख्यानों के रूप में मनाने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर गठित केंद्रीय संचालन टोली में मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह को शामिल किया है जो राज्य में इन सभी कार्यक्रमों की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जबलपुर समेत MP के 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू) गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। मानसून के नहीं आने और प्री-मानसून की एक्टिविटी कम होने से उमस-गर्मी बढ़ी है। पिछले 2 दिन से जबलपुर संभाग में लू का असर भी है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल ने अगले 4 दिन तक जबलपुर रीवा और सागर संभाग के जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नरसिंहपुर जबलपुर मंडला उमरिया और डिंडौरी में दिन में गर्म हवाएं चलेंगी जबकि शाम के बाद आंधी-बारिश होने का अनुमान है। ग्वालियर भिंड मुरैना दतिया श्योपुर गुना नीमच मंदसौर रतलाम आगर-मालवा राजगढ़ भोपाल रायसेन नर्मदापुरम बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन देवास सीहोर इंदौर उज्जैन शाजापुर छिंदवाड़ा सिवनी और बालाघाट में गर्मी का असर रहने का अनुमान है।