Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Jun-2026

वैनगंगा नदी के जगपुर घाट में डूबा युवक एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव योगा फॉर हेल्दी ऐजिंग थीम पर मुलना स्टेडियम में मनाया 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस 08 केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई री-नीट (यूजी) परीक्षा थाना कोतवाली क्षेत्र के जागपुर घाट वैनगंगा नदी में रविवार को नहाने गए एक ३४ वर्षीय युवक की गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलते ही होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी गई। जिससे पुलिस व होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक वार्ड नंबर ३३ हरिओम नगर गायखुरी निवासी रघुजी पिता वेंकटेश राणा ३४ वर्ष बताया गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। स्वस्थ उम्र के लिए योग की थीम पर रविवार 21 जून को नगर के मुलना स्टेडियम में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद भारती पारधी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की विधा में योग सबसे उत्तम है। योग का सीधा सम्बंध जोड़ने से है जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग से पूरे भारत को जोड़ा है। आज सिर्फ भारत में नही विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बांधता है जोड़ता है। उन्होने कहा की हम सभी कों स्वस्थ रहने के लिए निरंतर व्यायाम करना चाहिए। हम सभी कों प्रतिदिन 01 घंटा स्वयं के स्वास्थ्य के लिए निकालना चाहिए जिसमे हम सभी सूर्य नमस्कार या जिम की सहायता ले सकते है कार्यक्रम में कलेक्टर मीना नें कहा कि आज पूरा विश्व योगा फॉर हेल्दी एजिंग की थीम के साथ सामूहिक रूप से 12वां योग दिवस मना रहा है। उन्होने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों से कहा की वे सभी योग कों प्रतिदिन की दिनचर्या में लाये ताकि हम सभी हमेशा स्वस्थ रहे। . अंतर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस को लेकर २१ जून रविवार को कामकाजी बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज पारधी ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम २४ जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के नगर टीम द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा व २८ जून को पथ संचलन व मंचासीन कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी अध्यक्ष स्वराज बघेल व संगठन के मंत्री ओमप्रकाश यादव जी शामिल रहेंगे। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) री-एग्जाम 2026 का आयोजन शनिवार 21 जून को जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। परीक्षा में कुल 3112 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 2783 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 329 अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति प्रतिशत 89.43 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की सतत निगरानी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला जेल बालाघाट में योग एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट के अध्यक्ष श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा जेल परिसर में बंदियों को सामूहिक योग एवं प्राणायाम कराया गया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।