अतिक्रमण हटाने पर स्वच्छता निरीक्षक के साथ मारपीट पुलिस की कार्यशैली पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ छिंदवाड़ा हज़ारों से लोगों ने किया योगाभ्यास जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप बुलेट पर ‘यमराज’ लिखकर घूमना पड़ा महंगा पुलिस ने काटा चालान शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नियमों का पालन कराने वाले नगर निगम के एक अधिकारी के साथ कथित मारपीट और उसके बाद पुलिस की संदिग्ध कार्यशैली ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नगर पालिक निगम के स्वच्छता निरीक्षक अरुण गढ़वाल के साथ हुई घटना को लेकर श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ खुलकर मैदान में आ गया है। संघ ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने शासकीय अधिकारी के साथ अभद्रता और हाथापाई की उन पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीडि़त अधिकारी को ही पूरी रात थाने में बैठाए रखा। आरोप है कि थाने पहुंचने से पहले जिला अस्पताल के सामने कुछ अतिक्रमणकारियों ने उन्हें रोक लिया और अस्पताल परिसर में ले जाकर गाली-गलौज तथा धक्का-मुक्की की। इसके बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा कथित आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ छिंदवाड़ा 68 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिलेभर में 68 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया जिसमें 1344 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू शेषराव यादव महापौर विक्रम अहके कलेक्टर हरेन्द्र नारायन सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। देवो के आगे झुकाए शीश धर्म गुरुओं ने दी शुभाशीष जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया गया। राजीव भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना दरगाहों पर चादर पेश करने और गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने नकुलनाथ की दीर्घायु स्वस्थ जीवन और जनसेवा के लिए प्रार्थना की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि नकुलनाथ एक राजनेता होने के साथ सच्चे समाजसेवी भी हैं। जरूरतमंदों युवाओं और दीन-दुखियों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रही है तथा वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैंवही वार्ड क्रमांक 32 बरारीपुरा में नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाडे के नेतृत्व में पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में वार्ड के अनेक रहवासी उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप जिले के शिवपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने रावनवाड़ा निवासी समीर खान के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान समीर खान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी जिसके बाद समीर खान ने कथित रूप से उसे अपने प्रभाव में लेकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।पीड़िता के अनुसार उस पर लगातार पैसों की मांग की जाती रही। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि समीर खान उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। मानसिक रूप से परेशान युवती ने अपने परिचितों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला विश्व हिंदू परिषद के संज्ञान में आया और संगठन के पदाधिकारियों के साथ युवती शिवपुरी थाने पहुंची जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। NEET री-एग्जाम में फिजिक्स-केमिस्ट्री ने बढ़ाई मुश्किलें छात्रों ने बताया चुनौतीपूर्ण रहा पेपर देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET का री-एग्जाम रविवार को संपन्न हो गया। छिंदवाड़ा के परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने पेपर को चुनौतीपूर्ण बताया। विद्यार्थियों के अनुसार बायोलॉजी का सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहा जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न लंबे घुमावदार और अधिक समय लेने वाले थे। कई छात्रों का कहना था कि उनकी पिछली परीक्षा इस बार की तुलना में बेहतर रही थी। परीक्षा के दौरान दोबारा परीक्षा देने का मानसिक दबाव भी छात्रों पर साफ नजर आया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। पैथोलॉजी लैब में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय एवं सिम्स मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब में पदस्थ कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर तत्काल कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों को बेहतर लाभ दिलाने के लिए चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के प्रशिक्षण तथा लंबित क्लेम सात दिनों में निपटाने के निर्देश भी दिए गए।