रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है जहाँ सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर अचानक मौत बनकर हाईटेंशन लाइन गिर गई। तार गिरते ही ट्रक में ऐसी भयानक आग लगी कि देखते ही देखते लाखों का ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गया। वीओ-- दिल दहला देने वाली यह तस्वीरें रुड़की के रामपुर इलाके की हैं। जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। तभी अचानक ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार टूटकर उस पर आ गिरी। करंट दौड़ते ही ट्रक ने पल भर में आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस भयानक मंजर की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत और बामुश्किल आग पर काबू पाया। पर्यटन नगरी मसूरी में वीकेंड पर भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है l दिल्ली चंडीगढ़ हरियाणा समेत उत्तराखंड से सटे राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है l सोमवार को मसूरी में जाम की स्थिति देखने को मिली लाइब्रेरी चौक से लेकर पिक्चर पैलेस तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और सड़कों पर वाहन रेंगता नजर आये l पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है l स्थानीयो का कहना है कि मसूरी में पर्यटन लगातार बढ़ रहा है लेकिन इसको देखते हुए यातायात प्रबंधन और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है उनका मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी रणनीति नहीं बनाई गई तो आने वाले वर्षों में ट्रैफिक मसूरी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन सकता है और परिणाम घातक हो सकते है l मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए देहरादून की अग्निशमन यूनिट पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने जानकारी दी कि विभाग जलभराव से जुड़ी आपातकालीन स्थितियों में जनता को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। CFO अभिनव त्यागी ने बताया कि जलभराव की स्थिति में अग्निशमन विभाग के पोर्टेबल पंप बेहद प्रभावी साबित होते हैं। इन पंपों के माध्यम से विभाग जल निकासी के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग फर्स्ट रेस्पोंडर की भूमिका में है और विभाग का रिस्पॉन्स टाइम बहुत कम है जिससे आपात स्थिति में न्यूनतम समय में मौके पर पहुंचकर मदद की जा सके। तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।