मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले लाड़ली बहना का पैसा मत लो! मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है तो मत लो। उन्होंने कहा हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। हमने कहा है- सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास। यही हमारी नीति रही है। आप हमें वोट दो या नहीं दो हमारा काम जनता की सेवा करना है। जनता की सेवा करना उनका दायित्व है। राजनीतिक समर्थन मिले या न मिले विकास कार्य जारी रहेंगे। UCC की बैठक में कांग्रेस सहित 4 पार्टियां नहीं पहुंचीं राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी में समान नागरिक संहिता (UCC) की राज्य स्तरीय समिति की अंतिम दौर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में समिति की अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई दिल्ली में एक अन्य आवश्यक मीटिंग होने के कारण व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकीं।उनकी अनुपस्थिति में समिति के अन्य सदस्य—शत्रुघ्न सिंह (रिटायर्ड IAS और पूर्व मुख्य सचिव) बुद्ध सिंह गोपाल शर्मा अनूप नायर और शोभा पैठणकर ने समिति के सदस्य सचिव अजय कटेसरिया के साथ मिलकर अलग-अलग चार सत्रों में विभिन्न पक्षों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए।समान नागरिक संहिता की इस राज्य स्तरीय बैठक में देश की 6 राष्ट्रीय पार्टियों- भाजपा कांग्रेस बसपा आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।हालांकि इस महत्वपूर्ण चर्चा में केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सीपीएम के नेता ही शामिल होने पहुंचे जबकि कांग्रेस सहित अन्य दल बैठक से नदारद रहे। किसान के घर 12 लाख की डकैती धार जिले के निसरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरा में रविवार रात 6 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने किसान अमृतलाल पाटीदार के घर से 7 तोला सोना 2 लाख रुपए नकद और चांदी के जेवर लूट लिए। इस पूरी डकैती में पीड़ित परिवार को करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।वारदात तब हुई जब किसान अमृतलाल का मकान जो कि गांव से सटे खेत में बना हुआ है वहां बदमाश पहुंचे। डकैतों ने सबसे पहले कटर की मदद से घर का मुख्य लोहे का दरवाजा काटा और अंदर घुस गए। खाद नहीं मिला 4 किसान 300 फीट ऊंचे टॉवर चढ़े सिंगरौली जिले के हर्रहवा क्षेत्र में सोमवार दोपहर खाद की कमी से परेशान चार किसान एक 300 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गए। करीब चार घंटे तक किसान टावर पर चढ़े रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे श्याम सुन्दर नामक एक किसान सबसे पहले टॉवर पर चढ़ा। उसके बाद देखते ही देखते तीन और किसान भी टॉवर पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि ये किसान लंबे समय से खाद नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे थे। टॉवर पर किसानों के चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। राम मंदिर चंदा चोरी पर शंकराचार्य ने जताई नाराजगीa छिंदवाड़ा पहुंचे द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार देर रात उन्होंने कहा कि लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि मंदिर जैसी पवित्र जगहों पर भी भ्रष्टाचार हो सकता है। श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं ऐसे धन का सदुपयोग होना चाहिए न कि आस्था की बलि दी जानी चाहिए।