Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Jun-2026

भैरुंदा थाना पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए नर्मदापुरम निवासी 19 वर्षीय संजय मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर भैरुंदा निवासी तनय खण्डेलवाल से दोस्ती की और करीब एक साल तक उसे अपने जाल में फंसाकर डरा-धमकाकर 16 से 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की। आरोपी के पास से 7 लाख रुपये नकद 2.15 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज राशि एक आईफोन 17 प्रो और एक रेडमी मोबाइल सहित कुल 11 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शेष राशि और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।