Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
19-Jun-2026

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा कर अपने जुड़वां बच्चों शिवराम और अनवीर देवी की पहली झलक दिखाई। तस्वीर में बच्चों के चेहरे नहीं बल्कि उनके नन्हे हाथ नजर आए जिन्हें देखकर फैंस भावुक हो गए। कपल ने फोटो के साथ लिखा “दिल खुशियों से भर गया।” पोस्ट वायरल होते ही प्रशंसकों ने इसे साल की सबसे प्यारी पारिवारिक तस्वीर बताया और परिवार पर खूब प्यार बरसाया। अभिनेत्री मानवी गागरू ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में एक कोऑर्डिनेटर ने उन्हें काम के बदले ‘कॉम्प्रोमाइज’ का प्रस्ताव दिया था। पहले उन्हें लगा कि यह बजट से जुड़ी बात है लेकिन बाद में मामला समझ आने पर उन्होंने इसकी जानकारी एक कास्टिंग डायरेक्टर को दी। सलाह मिलने के बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया। मानवी ने कहा कि इंडस्ट्री में नए कलाकारों को ऐसे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। अभिनेत्री फरहाना भट्ट ने अपने संघर्ष भरे सफर को याद करते हुए बताया कि बचपन में रिश्तेदार उन्हें परिवार की बदनामी का कारण बताते थे। उन्होंने आठवीं कक्षा से ही अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग और पत्रकारिता के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें एक कथित कास्टिंग स्कैम का सामना भी करना पड़ा। हालांकि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं। मुंबई। लोकप्रिय टीवी शो *तारक मेहता का उल्टा चश्मा* में बाघा का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान भावुक होकर रो पड़े। जानकारी के अनुसार वह बावरी के साथ एक रोमांटिक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे तभी मां की याद आने पर उनका ब्रेकडाउन हो गया और शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था जो उन्हें बाघा के किरदार में बेहद पसंद करती थीं। शो के निर्माता असित मोदी ने तन्मय को संभाला और उनका हौसला बढ़ाया।