Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Jun-2026

शेयर बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 100 अंक चढ़ा। देश के शेयर बाजार में आज मजबूती का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स करीब 400 अंकों की बढ़त के साथ 76 हजार 700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी 100 अंक चढ़कर 24 हजार के स्तर को पार कर गया है। बाजार में सबसे अधिक खरीदारी एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सुधार का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। महंगाई और सोना-चांदी में उछाल मई महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 9.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है जो पिछले 43 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। अप्रैल में यह दर 8.26 प्रतिशत थी। वहीं कीमती धातुओं की कीमतों में भी भारी तेजी दर्ज की गई है। एक किलो चांदी की कीमत में 8 हजार 906 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 2 लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। दूसरी ओर 24 कैरेट सोना 2 हजार 846 रुपये महंगा होकर 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। AI से बदल रही नौकरियों की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI देश में रोजगार के स्वरूप को तेजी से बदल रहा है। आईटी कानून कॉमर्स ट्रांसलेशन डिजाइन और लाइब्रेरी साइंस जैसे क्षेत्रों में AI का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देने लगा है। एचआर कंपनी टीमलीज के अनुसार 40 प्रतिशत कंपनियां अब डिग्री के साथ AI टूल्स की जानकारी को अनिवार्य मान रही हैं। नैस्कॉम की रिपोर्ट बताती है कि 82 प्रतिशत बीसीए और एमसीए ग्रेजुएट्स के पास AI टूल्स की औपचारिक ट्रेनिंग नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो AI के साथ काम करना सीखेंगे और अपनी उत्पादकता बढ़ाएंगे। अमेरिका-ईरान समझौते से बाजारों को राहत अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और युद्ध समाप्ति को लेकर समझौता होने की खबर के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 4.8 प्रतिशत गिरकर 83.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। कुछ सप्ताह पहले यह कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई थी। तेल की कीमतों में गिरावट से भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद है।