Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
16-Jun-2026

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है सूत्रों के अनुसार रायपुर दुर्ग धमतरी अंबिकापुर और महासमुंद सहित कई स्थानों पर करीब नौ ठिकानों पर ईडी की टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।राजधानी रायपुर के वल्लभ नगर स्थित कारोबारी शाश्वत लुणावत के निवास पर भी ईडी की टीम ने जांच शुरू की जहां अधिकारी कई घंटों से दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई DMF से जुड़े मामलों की विस्तृत जांच का हिस्सा है। फिलहाल ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों की बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में लगातार बिजली दरें बढ़ाई जा रही हैं जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने किसानों को भी नहीं बख्शा है और कृषि पंप की बिजली दरों में 40 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में कई बार वृद्धि की गई है।कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 17 जून को सभी जिलों में बिजली दफ्तरों का घेराव और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। 18 जून को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।इसके अलावा जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदन भरवाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे। कोंडागांव में कांग्रेस द्वारा जिला महामंत्री को बर्खास्त किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है।मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह छोटे नेताओं पर कार्रवाई करती है जबकि बड़े नेताओं को संरक्षण और पुरस्कार मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली में यही अंतर देखने को मिलता है।उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे पार्टी की “रीति और संस्कार” करार दिया। छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कहे जाने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को “मैच का परिणाम पहले से पता है” फिर भी यदि वे प्रस्ताव लाना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून से ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है जो 27 जून तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ना है।इस दौरान स्कूलों में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक माला और मिठाई देकर स्वागत किया जाता है। पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें गणवेश और साइकिलें भी वितरित की जाती हैं।अभियान के तहत गांवों और शहरों में रैलियां निकालकर अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही स्कूल से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उन्हें वापस स्कूल लाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाता है।शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर को कम करने में मददगार साबित होती है।