युवक कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला नाबालिग बालिका को थार वाहन में बैठा कर भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार नीट पेपर को लेकर प्रशासन अलर्ट 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा केदारनाथ यात्रा पर गए परिवार के सूने घर में लाखों की चोरी का खुलासा पांच आरोपी गिरफ्तार बिना फिटनेस और पीयूसी दौड़ रही बस जब्त 20 वाहनों पर 3.94 लाख रुपये का जुर्माना राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस ने फ़वारा चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।युवक कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई हैयुवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई का अवसर प्रदान किए जाने की मांग की। जुन्नारदेव में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर थार वाहन में बैठाकर भगाने वाले मुख्य आरोपी अरशद शेख उर्फ काजू को जुन्नारदेव पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। करीब 18 दिनों तक पुलिस को चकमा देकर विभिन्न शहरों में छिपता रहा आरोपी लगातार पुलिस की निगरानी में था। चारों तरफ से घेराबंदी और दबाव बढ़ने पर उसने अपने साथी माधव सोनी के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।पुलिस के अनुसार 27 मई को दर्ज अपहरण के मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान नागपुर भोपाल इंदौर बैतूल और नरसिंहपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी की मदद करने वाले कुछ सहयोगियों और रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।बालिका के बयान के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 पुनः परीक्षा की तैयारियों को लेकर एफडीडीआई में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने की जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित परीक्षा केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में परीक्षा के त्रुटिरहित संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। नीट परीक्षा संयोजक हरि प्रसाद धारकर ने बताया कि जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी।कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व की इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु गंभीरता और सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। चांदामेटा पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी रणजीत सिंह के परिवार के केदारनाथ यात्रा पर जाने का फायदा उठाकर मोहल्ले में रहने वाले प्रथम उर्फ मुन्नू वर्मा ने अपने साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे।आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने प्रथम उर्फ मुन्नू वर्मा पंकज साहू राजीव उर्फ बिट्टू वानखेड़े मनोज उर्फ मेडी चौधरी एवं जावेद बेग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 70 ग्राम सोने के जेवर 960 ग्राम चांदी के जेवर तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर छिंदवाड़ा-हर्रई मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी एवं चालकों के लाइसेंस की जांच की गई।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 94 हजार 400 रुपये का राजस्व वसूला गया। वहीं हर्रई में एक यात्री बस बिना परमिट फिटनेस और पीयूसी के संचालित पाए जाने पर जब्त कर थाना परिसर में खड़ी कराई गई। पोस्ट ऑफिस के सामने से हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने पोस्ट ऑफिस के सामने नारियल एवं अन्य फुटकर विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के अनुसार कई बार समझाइश और चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही आसपास के व्यापारियों को मुनादी कर खाली स्थान का उपयोग पार्किंग के लिए करने की सलाह दी गई महात्मा फुले जयंती पर निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण समिति द्वारा शिक्षा क्रांति के जनक महात्मा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोनी कंप्यूटर सेंटर में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में 60 से अधिक जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भाग लिया।समिति ने बताया कि आगामी दिनों में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक नागरिकों से रक्तदान हेतु अपना नाम समिति के पदाधिकारियों के पास दर्ज कराने की अपील की गई है। यूसीसी पर जनसंवाद नागरिकों ने रखे अपने सुझाव समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित मध्यप्रदेश शासन की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को एफडीडीआई कॉलेज सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य बुधपाल सिंह ने विभिन्न वर्गों के नागरिकों जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए।बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े सामाजिक विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की गई। नागरिकों ने विवाह उत्तराधिकार भरण-पोषण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव समिति के समक्ष रखे।कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल तथा कलेक्ट्रेट में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से भी अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने सोमवार को मोहखेड़ जनपद की ग्राम पंचायत अड़वार का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ग्राम गोजर में संत शिरोमणि रविदास समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकृति देते हुए 5 लाख रुपये की लागत से रविदास सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से समाज के गरीब एवं वंचित परिवारों को सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। महिला कराटे प्रशिक्षकों का राज्य स्तरीय वार्षिक शिविर संपन्न जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा बालिका आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 12 से 14 जून तक महिला कराटे प्रशिक्षकों का राज्य स्तरीय वार्षिक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की 150 महिला ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों ने भाग लेकर प्रतिदिन 10 घंटे का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। काव्य गोष्ठी में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर आंचलिक साहित्यकार परिषद द्वारा संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वीरांगना महारानी दुर्गावती एवं साहित्यकार नागार्जुन की आगामी जयंती को समर्पित रहा। गोष्ठी में जिले के अनेक कवियों और साहित्यकारों ने कविता गीत नवगीत एवं व्यंग्य की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रदेशव्यापी साप्ताहिक योग अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिला जेल छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार ने योगाभ्यास कर अभियान की शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से योग प्रशिक्षकों ने जेल में निरुद्ध बंदियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा योग के लाभों की जानकारी दी। यह अभियान 15 जून से 21 जून तक प्रदेश की जेलों में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में न्यायिक एवं जेल प्रशासन के अधिकारी तथा बंदीगण उपस्थित रहे।