500 मीटर तक फैले शरीर के लोथड़े पोटली में समेटे खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने से आग लगने की अफवाह ने 4 जानें ले लीं। मृतकों के शरीर के हिस्से करीब 500 मीटर तक बिखर गए। इनको पोस्टमॉर्टम के लिए पोटली में समेटना पड़ा। रेल प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा- किसी यात्री ने ट्रेन में मोबाइल फटने से आग लगने की अफवाह फैलाई फिर चेन खींच दी। 6 सदस्यीय कमेटी घटनास्थल का निरीक्षण कर अफसरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। बता दें कि ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण रुक गई थी। मोबाइल ब्लास्ट और आग लगने की अफवाह से घबराए यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में राजस्थान के बीकानेर निवासी बिरमा देवी (60) उत्तर प्रदेश के आगरा में रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60) आगरा के सुल्तानगंज निवासी आफरीन (35) और उनके बेटे असद (4) की मौत हो गई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज से नियमित बेंचों की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश शनिवार को समाप्त हो गया। अब सोमवार 15 जून से मुख्यपीठ सहित इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में नियमित सुनवाई शुरू होगी। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद अब नव नियुक्त एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया के नेतृत्व में सभी नियमित बेंचें पूर्व की तरह कार्य करेंगी। 16 मई से 14 जून तक चले समर वेकेशन के दौरान केवल आवश्यक और अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई की गई। अवकाश समाप्त होने के साथ ही लंबित मामलों की नियमित सुनवाई फिर से शुरू होने जा रही है। आमतौर पर हाईकोर्ट के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वेकेशन बेंच सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार और गुरुवार को बैठती थीं। लेकिन इस वर्ष न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई। समर वेकेशन के दौरान विशेष बेंचों ने सोमवार बुधवार और शुक्रवार को सुनवाई की। इससे अर्जेंट मामलों के शीघ्र निराकरण में मदद मिली और लंबित मामलों का दबाव भी कुछ हद तक कम हुआ। MP में नियम विरुद्ध रजिस्टर्ड हुईं 2440 बसें मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के पत्र से यह साफ हो गया है कि 1 सितंबर 2025 से नियम लागू होने के बाद भी प्रदेश के 52 परिवहन कार्यालयों में नियमों ताक पर रखकर बसों का पंजीयन किया गया। इनमें 1487 यात्री बसें 745 एजुकेशन इंस्टीट्यूशन बस 141 स्कूल बस और 67 प्राइवेट सर्विस व्हीकल शामिल हैं। कमलनाथ के डॉक्यूमेंट तैयार थे नाम फाइनल हुआ मीनाक्षी का मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद तीसरी सीट बीजेपी के खाते में चली गई। लेकिन इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तीसरी सीट पर मुकाबला इतना महत्वपूर्ण था तो क्या कांग्रेस को एक वैकल्पिक (डमी) उम्मीदवार का नामांकन भी दाखिल कराना चाहिए था? आखिर नामांकन निरस्त होने के पीछे कौन-कौन सी प्रक्रियागत और रणनीतिक चूक रही? सूत्र बताते हैं कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लिए थे लेकिन नटराजन के नाम का ऐलान हुआ तो क्या पार्टी के भीतर मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी को लेकर मतभेद थे? भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। रविवार को भोपाल समेत कई जिलों में पानी गिरा। भोपाल और इंदौर संभाग में आंधी की स्पीड 70 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही है। मौसम केंद्र (IMD) ने भोपाल और ग्वालियर में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। सोमवार को आगर-मालवा राजगढ़ और सीहोर में भी तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी गुना अशोकनगर विदिशा रायसेन नर्मदापुरम बैतूल हरदा खंडवा बुरहानपुर देवास शाजापुर रतलाम नीमच मंदसौर छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी बालाघाट मंडला डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद बारिश हो सकती है। दूसरी ओर खरगोन बड़वानी धार अलीराजपुर झाबुआ नरसिंहपुर जबलपुर कटनी उमरिया शहडोल सिंगरौली सीधी मऊगंज रीवा मैहर सतना पन्ना दमोह सागर निवाड़ी टीकमगढ़ और छतरपुर में धूप खिली रह सकती है। यहां बारिश का अलर्ट नहीं है।