PM मोदी का ब्रेड-नमक से स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया। ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया जिसे यहां आतिथ्य सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की। TMC के 20 लोकसभा सांसदों का NCPI में विलय TMC के 28 में से 20 लोकसभा सांसदों ने रविवार को त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय की घोषणा की। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपने के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे।वहीं बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय ने कहा कि उनका गुट पहले ही NCPI में विलय कर चुका है। बिरला से मुलाकात की जो फोटो सामने आई है उसमें 17 TMC सांसद दिख रहे हैं। स्पीकर से मुलाकात से पहले सांसदों ने बंगाल भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की थी। मूर्ति नग्न थी NCERT ने कपड़ों के साथ छापी NCERT की नई किताब मधुरिमा में सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध डांसिंग गर्ल की तस्वीर बदले हुए रूप में छापी गई है। इस किताब में मूर्ति के धड़ को रंग से ढक दिया गया है जिससे वह कपड़े पहने हुए दिखाई देती है। यह किताब NCERT की नई आर्ट्स एजुकेशन सीरीज का हिस्सा है जिसे नई शिक्षा नीति (NEP) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के तहत तैयार किया गया है। अब तक क्लास 1 से 9 तक की किताबें जारी की जा चुकी हैं। कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में बारिश के बीच प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके हाथ में एक फूल था। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग पोस्टर और छाते लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। मानसून 48 से 72 घंटे में MP पहुंचेगा मानसून अब तक 19 राज्यों में पहुंच चुका है। अगले 48 से 72 घंटे में इसके मध्य प्रदेश में एंट्री की संभावना है। प्रदेश के करीब 30 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है।देश के कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश हो सकती है। रविवार को चित्तौड़गढ़ में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। ट्रम्प के जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में UFC फाइट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में UFC मुकाबलों के साथ अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। UFC ने इस आयोजन पर करीब 6 करोड़ डॉलर (567 करोड़ भारतीय रुपए) खर्च किए हैं। इस वजह से ये अब तक का सबसे महंगा UFC आयोजन माना जा रहा है।