Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Jun-2026

प्रेम संबंध में की महिला की हत्या आरोपी गिरफ्तार सेन समाज ने किया ७० प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान सोनेवानी सफारी में नियमों की धज्जियां उड़ाने पर वन विभाग सख्त जिप्सी मालिकों को थमाया नोटिस जिले के बैहर थाना क्षेत्र में महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर साजिश का पर्दाफाश किया गया है। थाना बैहर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 मोदी नगर में 12 जून को सविता धुर्वे का शव उसके निर्माणाधीन कच्चे मकान में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही कर जांच शुरु की। पुलिस ने संदेही कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस ने आरोपी को पकडकऱ सख्ती से पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। . जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया उपनिरीक्षक जीएल अहिरवार के अनुसार पुराने अस्पताल के सामने अनिल घोले अपनी सैलून की दुकान संचालित करता था। दुकान से संबंधित कुछ ईंटें उसने फगलाल ठाकरे और पंकज ठाकरे की जमीन पर रख दी थीं। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और कई बार ईंट हटाने के लिए कहा गया था। रविवार को इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ जो देखते ही देखते कहासुनी में बदल गया। इसी दौरान पंकज ठाकरे ने गुस्से में ईंट उठाकर अनिल घोले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला सेन समाज बालाघाट के तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी १० वीं व १२ वीं बोर्ड परीक्षा में ७० प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने प्रतिभा सम्मान समारोह १४ जून को आयोजित किया। कार्यक्रम भटेरा चौकी स्थित शीतल पैलेस में दोपहर १२ बजे से शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन विधायक वैशाली नगर सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने समाज के विकास व उत्थान के लिए संगठित होकर आपस में मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ते जा रहा है। दक्षिण सामान्य वन परिक्षेत्र लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र सोनेवानी में पर्यटकों की घोर लापरवाही और वन्यजीव नियमों के उल्लंघन का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पर्यटक जंगल के बीचों-बीच नियमों को ताक पर रखकर अपनी जिप्सी गाड़ियों से नीचे उतरकर पैदल घूमते शोर मचाते और वन्यप्राणियों को परेशान करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वन विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। विभाग ने इसे पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ एक गंभीर खिलवाड़ माना है और त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 13 जिप्सी वाहन मालिकों व चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस्कॉन बालाघाट द्वारा गत दो वर्षो से जिला मुख्यालय में निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा इस वर्ष भी १६ जुलाई को स्थानीय गोंदिया रोड़ स्थित नये श्रीराम मंदिर से शाम ४ बजे निकाली जावेगी। उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने १४ जून रविवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही हैं। नगर में संचालित कुमकुम आजीविका स्व-सहायता समूह और उज्ज्वला आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाएं अचार पापड़ बड़ी और मशरूम जैसे घरेलू एवं देशी खाद्य उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। मिशन के अंतर्गत समूह ऋण तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी है। कभी घर तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी सफलता अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। पशुप्रेमियों और किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप-संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. घनश्याम परते ने जिला पशु चिकित्सा प्रयोगशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक उपकरणों का जायजा लिया और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी लैब प्रभारी डॉ. दीप्ति कावड़े से प्राप्त की। चर्चा में सामने आया कि यूरीन एनालिसिस तथा लिवर फंक्शन टेस्ट जैसे महत्वपूर्ण जांच उपकरण आवश्यक रिएजेंट्स और रसायनों के अभाव में लंबे समय से बंद पड़े हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. परते ने लैब प्रभारी को आवश्यक सामग्रियों की मांग तत्काल प्रस्तुत करने तथा जांच सुविधाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।