शेयर बाजार में शानदार तेजी ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते की खबरों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की छलांग लगाकर 76700 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 350 अंक चढ़कर 23985 के करीब कारोबार करता दिखा। ऑटो बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 100 प्रतिशत इथेनॉल ईंधन को मंजूरी केंद्र सरकार ने देश में 100 प्रतिशत शुद्ध इथेनॉल को वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इससे वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा मिलने और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। इसी बीच एफएसएसएआई ने भ्रामक विज्ञापन और दावों के मामले में इमामी सहित आठ बड़ी खाद्य कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में उछाल बीते सप्ताह शेयर बाजार की तेजी का फायदा देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 को मिला। इन कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 1.90 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक बढ़त आईसीआईसीआई बैंक में दर्ज की गई जबकि एचडीएफसी बैंक एसबीआई बजाज फाइनेंस भारती एयरटेल एलएंडटी हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू भी बढ़ी। दूसरी ओर टीसीएस और एलआईसी के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जून के पहले पंद्रह दिनों में भारतीय शेयर बाजार से 62853 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। इस साल अब तक विदेशी निवेशकों की कुल निकासी 2.87 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव आर्थिक सुस्ती की आशंकाएं और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी इसकी प्रमुख वजहें हैं। चीन ने लॉन्च की दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की पहली व्यावसायिक इस्तेमाल वाली ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस चिप NEO को मंजूरी दे दी है। सफल क्लिनिकल ट्रायल के बाद यह सर्जरी के जरिए प्रत्यारोपित की जाने वाली दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप बन गई है। माना जा रहा है कि इस उपलब्धि के साथ चीन ने ब्रेन-चिप टेक्नोलॉजी की दौड़ में इलॉन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को पीछे छोड़ दिया है।