मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए UTDB का कमांड एंड कंट्रोल रूम 24 घंटे निगरानी कर रहा है। गढ़ीकैंट स्थित यह सेंटर पांचों धामों की लाइव मॉनिटरिंग यात्रियों की शिकायतों का त्वरित समाधान और मौसम अपडेट भेजने में अहम भूमिका निभा रहा है। अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 36 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। कंट्रोल रूम में 35 कार्मिक चार शिफ्टों में काम कर रहे हैं। अब तक 45 हजार से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा की 4469 यात्रा पंजीकरण की 31942 वाहन पंजीकरण की 1370 और अन्य 785 शिकायतें शामिल हैं। आधार आधारित पंजीकरण से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान पंजीकृत यात्रियों को व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है। मानसून को देखते हुए कॉल सेंटर यात्रियों को हर संभव मदद दे रहा है। रुड़की के भगेंडी महावतपुर गांव की एक बुजुर्ग महिला ने जमीन विवाद मामले को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं जबकि मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित महिला का आरोप है कि 5 बिस्सा जमीन का बताकर धोखे से पांच बीघा जमीन का बैनामा करा लिया गया। महिला के दामाद आकिल का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर इस पूरे मामले को अंजाम दिया है। इसी को लेकर आज पीड़ित परिवार एसपी देहात कार्यालय पहुंचा और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण एवं डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए और बीएलओ साथ-साथ जाएं और अनिवार्य रुप से तीन विजिट करें। उत्तराखंड में ईडी ने एससी-एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.83 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। 2011-12 से 2016-17 के बीच पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में धोखाधड़ी हुई थी। जांच में 6208 में से 2895 दावे फर्जी मिले। फेल अनुपस्थित और फर्जी छात्रों के नाम पर करोड़ों की राशि जारी हुई। कॉलेज प्रबंधन ने फर्जी खाते खोलकर राशि निकाली। ईडी अब तक पांच अभियोजन शिकायतें और पांच कुर्की आदेश जारी कर चुकी है। मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री खजान दास का कहना है कि छात्रवृत्ति घोटाले को हुए काफी लम्बा समय हो गया है लेकिन मामले की CBI और SIT की जांच चल रही है। उन्होने बताया कि वह उक्त मामले को लेकर भारत सरकार के मंत्री से भी मिले थे उस दौरान उन्होने कहा कि जांच जारी रहे लेकिन वंचित छात्रों की छात्रवृत्ति फिर शुरू की जाए। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने दो महीने में समाधान का आश्वासन दिया है। 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर असमंजस बढ़ गया है। कुंभ और जनगणना के कारण चुनाव समय से पहले कराए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। वही राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला की माने तो चुनाव कब और कैसे होंगे यह भारतीय निर्वाचन आयोग तय करता है। उन्होने कहा कि आयोग एक स्वतंत्र इकाई है जो केंद्र सरकार के परामर्श के बाद फैसला लेता है क्योंकि चुनाव में बड़ी संख्या में फोर्स और मैनपावर लगती है। गैरोला ने कहा कि फरवरी में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा और अर्धकुंभ भी है ऐसे में चुनाव प्रीपोन होंगे या तय समय पर यह कहना मुश्किल है। राज्यमंत्री ने बताया कि दोनों तरह की संभावनाएं बनी हुई हैं लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं को देखते हुए ही निर्वाचन आयोग अंतिम निर्णय लेगा। देहरादून के सहसपुर बैरागीवाला में युवक विनोद कुमार की हत्या के बाद तनाव और जनाक्रोश है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है वही घटना पर उठ रहे कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के बीच भाजपा ने सरकार का पक्ष रखा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है साथ ही प्रकरण में शामिल चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।