काला हिरण फिल्म विवाद पहुंचा कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान की उस याचिका पर नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी जानी फायरफॉक्स फिल्म्स निर्देशक भारत श्रीनेत अक्षय पांडे और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग पर भी विचार किया। सुनवाई के दौरान बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर निर्धारित तारीख से पहले ही जारी कर दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी। कॉकटेल 2 के सेट से सामने आया मस्तीभरा वीडियो अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 की शूटिंग से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में कृति सेनन और शाहिद कपूर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों कलाकार एक भव्य गाने की शूटिंग के दौरान डांस करते हंसते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में समुद्र किनारे फिल्माए गए खूबसूरत दृश्य डांस रिहर्सल और शूटिंग के कई अनदेखे पल भी शामिल हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना की झलक और निर्देशक होमी अदजानिया की मौजूदगी ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। कंगना रनोट संग फिल्म देखेंगे मुख्यमंत्री सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार शाम अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के साथ उनकी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का विशेष प्रदर्शन देखेंगे। चंडीगढ़ में आयोजित इस विशेष शो में दोनों एक साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान दोनों के बीच फिल्म और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बैठक में विशेष स्क्रीनिंग की योजना भी बनी थी। 370 की बिरयानी विवाद पर प्रणित मोरे की सफाई कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने चर्चित वीडियो 370 की बिरयानी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि शो के दौरान हुई घटनाओं को लेकर उन्हें गहरा अफसोस है। प्रणित ने माना कि कार्यक्रम में एक व्यक्ति द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को वह रोक सकते थे लेकिन उस समय माहौल में बह गए। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी इस चूक से कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं और इसके लिए वह क्षमा चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में अपने कंटेंट को लेकर अधिक जिम्मेदार रहेंगे। अनिल कपूर का नया शो इंडिया के टॉप 1% अभिनेता अनिल कपूर ने अपने नए रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1% की घोषणा कर दी है। शो के प्रोमो में अनिल कपूर एक अलग और मजेदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में वह डिग्री आधारित सफलता पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि केवल डिग्री नहीं बल्कि असली दिमाग और सोच मायने रखती है। शो का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को मंच देना है जो अपनी बुद्धिमत्ता और समझ के दम पर भारत के टॉप 1 प्रतिशत में जगह बना सकें। प्रोमो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।