शेयर बाजार में शानदार तेजी सेंसेक्स 400 अंक उछला शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी है ... घरेलू शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 74300 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी बढ़त के साथ 23350 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। अडाणी एनर्जी बनी देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने 3050 करोड़ रुपए में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे के तहत कंपनी को इंटेलिस्मार्ट की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। इंटेलिस्मार्ट के पास देश के कई राज्यों में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। अधिग्रहण के बाद अडाणी एनर्जी का कुल स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो बढ़कर 4.7 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा जिससे वह देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटरिंग कंपनी बन गई है। इस डील में एनआईआईएफ का बकाया कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी भी अडाणी समूह ने ली है। RBI की नई डॉलर-रुपया स्वैप सुविधा NRI निवेश को मिलेगा बढ़ावा भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने और रुपये को मजबूती देने के उद्देश्य से बैंकों के लिए डॉलर-रुपया स्वैप सुविधा शुरू की है। यह सुविधा एनआरआई द्वारा किए जाने वाले नए एफसीएनआर(बी) जमा पर लागू होगी। इसके तहत बैंक विदेशी मुद्रा को आरबीआई को सौंपेंगे और तय अवधि पूरी होने पर आरबीआई उसी विनिमय दर पर डॉलर वापस देगा। इस व्यवस्था से बैंकों को डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव से होने वाले जोखिम से राहत मिलेगी और विदेशी मुद्रा भंडार को भी मजबूती मिल सकती है। एयरलाइंस को राहत ATF कीमत बढ़ी लेकिन तीन साल तक स्थिर दर का विकल्प सरकार ने विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 104.92 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 115 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। हालांकि घरेलू एयरलाइंस को राहत देते हुए तीन वर्षों तक इसी तय दर पर ईंधन लेने का विकल्प भी दिया गया है। जो एयरलाइंस इस योजना का लाभ नहीं लेंगी उन्हें अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तरह बाजार आधारित दरों पर ईंधन खरीदना होगा जो वर्तमान में लगभग 142 रुपये प्रति लीटर है। सरकार का मानना है कि इससे एयरलाइंस को ईंधन लागत की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।