Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Jun-2026

राजधानी रायपुर के व्यस्त एमजी रोड स्थित मौदहापारा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जया ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 4–5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के दुकानों को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बनाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी। आग में दुकान के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के चलते कुछ समय के लिए एमजी रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। राहत की बात यह है कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। नीति आयोग की बैठक और बस्तर के विकास को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद समाप्त हो चुका है और अब यह इलाका तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय गृह मंत्री के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। मंत्री ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में भी बस्तर के विकास पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय इतिहास में दर्ज होगा जब विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद समाप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ में शराब से होने वाले राजस्व में वृद्धि को लेकर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुकानों की संख्या में आंशिक वृद्धि की गई है जिससे राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी हुई है। मंत्री ने बताया कि केवल शराब ही नहीं बल्कि सभी स्रोतों से राज्य के राजस्व में सुधार हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि इसी राजस्व से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य महतारी बंधन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह किसानों को 2 साल का बकाया बोनस और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार की हिस्सेदारी शामिल है। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने हैदराबाद में होने वाले इन्वेस्टर मीट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में IT इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में विशेष फोकस किया जा रहा है। आबकारी राजस्व में वृद्धि को लेकर मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज और आबकारी सहित सभी क्षेत्रों से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार महतारी वंदन योजना समेत किसानों और आम लोगों के लिए कई हितकारी योजनाएं चला रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान जो विकास कार्य रुके हुए थे उन्हें अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। खाद्य और बीज को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रही है। मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट और कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खाद्य आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि सरकार लगातार गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और सुशासन तिहार के तहत रोजाना लोगों से संवाद किया जा रहा है। मंत्री के अनुसार खाद्य और बीज की कमी को लेकर किसी तरह की बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है और स्थिति सामान्य है।