2 से ज्यादा बच्चे फिर भी मिलेगी सरकारी नौकरी मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए प्रस्तावित दो बच्चों की अधिकतम सीमा वाला प्रावधान लागू नहीं होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के उस ड्राफ्ट नियम को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं जिसमें दो से अधिक जीवित संतान वाले उम्मीदवारों को सरकारी सेवा के लिए अपात्र घोषित करने का प्रावधान रखा गया था। मुख्यमंत्री ने ड्राफ्ट को तत्काल पोर्टल से हटाने और संशोधित प्रारूप दोबारा प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकार के इस फैसले को सरकारी कर्मचारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 जून को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम-2026 का मसौदा जारी किया था। इसमें दो बच्चों की पाबंदी को बरकरार रखा गया था। राज्यसभा चुनाव- EC से मीनाक्षी के नॉमिनेशन खारिज की शिकायत दिल्ली और भोपाल में आज कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर कार्रवाई की मांग करेंगे। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर धरना दिया था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आज (10 जून) सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया। मंगलवार को भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। भाजपा का आरोप था कि उन्होंने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट के एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया। भोपाल में मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कमलेश्वर पटेल अरुण यादव आरिफ मसूद समेत कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय पहुंचे। साथ जिएंगे साथ मरेंगे...वादा निभाने दे दी जान जब तक जिएंगे साथ जिएंगे…साथ मरेंगे। तुम्हारे बिना जीने का मैं सोच भी नहीं सकती। पति-पत्नी के बीच कभी मजाक में कही गई यह बात किसी ने गंभीरता से नहीं ली थी लेकिन रविवार को यह संवाद दर्दनाक हकीकत में बदल गया। रीवा के युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की मौत की खबर मिलने के कुछ मिनट बाद उनकी पत्नी वैशाली खड़ायत ने भी उत्तराखंड में सुसाइड कर लिया। प्रदीप सोनी और वैशाली खड़ायत ने वर्ष 2021 में प्रेम विवाह किया था। परिवार के अनुसार दोनों के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव था। परिवार के अनुसार एक बार बातचीत के दौरान प्रदीप ने वैशाली से कहा था कि वह उसके बिना एक पल भी नहीं जी सकता। इस पर दोनों के बीच नोक-झोंक भी हुई थी। उसी दौरान वैशाली ने कहा था कि जब तक जिएंगे साथ जिएंगे और साथ मरेंगे क्योंकि वह पति के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकती। उस समय यह एक सामान्य वैवाहिक बातचीत थी लेकिन आज परिवार के लोग उसी बातचीत को याद कर भावुक हो रहे हैं। जून में मेहरबान प्री-मानसून14 जिलों में 100% से ज्यादा बारिश मध्य प्रदेश में इस बार मानसून कमजोर रहने के संकेत हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल इंदौर-जबलपुर समेत 47 जिलों में सामान्य से कम यानी 90 से 95% तक बारिश होने का अनुमान जताया है। फिलहाल प्रदेश में मानसून की एंट्री नहीं हुई है लेकिन प्री-मानसून जमकर बरस रहा है।1 से 9 जून तक प्रदेश में औसत आधा इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। 14 जिले ऐसे हैं जहां पर 100% से 672% तक बारिश हो चुकी है। इनमें भोपाल निवाड़ी आगर-मालवा मंदसौर नीमच श्योपुर अलीराजपुर अशोकनगर देवास हरदा मुरैना राजगढ़ सीहोर और शाजापुर शामिल हैं। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो निवाड़ी में 1.9 मिमी बारिश की तुलना में 14.7 मिमी बारिश हो चुकी है जो 672% है।