Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Jun-2026

हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन के लिए देहरादून में आये अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने उत्तराखण्ड के विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।अपने संबोधन में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में मुसलामानों की हो रही अवैध घुसपैठ को तत्काल रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि इस विषय पर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पर्वतीय क्षेत्रों की जनसांख्यिकीय स्थिति प्रभावित हो सकती है जिसके दूरगामी परिणाम राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर हो सकते हैं। करीब एक दशक से जिस रिसार्ट का पर्यटकों को इंतजार था सरकारी लापरवाही के कारण वह अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस खंडहर में गुलदार ने अपना डेरा जमा लिया है जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। कोटद्वार के इस रिसार्ट में गुलदार का आशियाना बनने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। रिसोर्ट के समीप ग्राम्य विकास विभाग का कार्यालय और जनपद बिजनौर के तेलीपाड़ा फार्म भी है जहां बड़ी आवासीय कालोनी है। बुधवार को कौड़िया से तेलीपाड़ा फार्म की ओर जाने वाले राहगीरों ने रिसार्ट की दो मंजिली छत की बाउंड्री में गुलदार को बैठे देखा। बताया कि दिल्ली फार्म से कोटद्वार के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। रात में भी इस मार्ग पर आना-जाना बना रहता है। निर्माताओं द्वारा ड्राई एरिया में बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद धर्मशाला संचालकों ने आनन फानन में बोर्ड हटाया और तब जाकर यह मामला शांत हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि पैसो के लिए जानबूझकर हरिद्वार के धार्मिक और पौराणिक महत्व को बदनाम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित भटिया भवन में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बीती रात फिल्म के किसी सीन को फिल्माने के लिए होटल के बाहर बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा दिया। रात होने तक स्थानीय व्यापारी पार्षद और कई समाजसेवी मौके पर इकठ्ठा हो गए। उनकी बिल्डिंग मालिकों और मुंबई से आए फिल्म निर्माताओं के साथ तीखी बहस हुई। लोगों ने जमकर विरोध किया तो तत्काल बोर्ड पर बार शब्द को मिटाया गया और तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर वरिष्ठ संत आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार से वीडियो संदेश जारी कर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि आज देश में उल्लास और आनंद का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को लोक मंगल की एक पावन यात्रा बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि इन 12 सालों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां प्रधानमंत्री ने कीर्तिमान स्थापित ना किया हो। इसके साथ ही स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि आज भारत दुनिया की एक बड़ी और मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनकर उभरा है। 13 जून को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड होगी। इस बार परेड की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 12 जून शाम देहरादून पहुंचेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। वही वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के मुताबिक राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर देहरादून पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पासिंग आउट परेड और रात्रि विश्राम के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी करने के साथ ही उनको तय समय पर लागू भी किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं पुलिस आमजन को कम से कम असुविधा हो इसके लिए पूरी ताकत से काम करेगी और दौरे को सफल बनाएगी। उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री Ramdas Athawale ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। अठावले ने ‘मेक इन इंडिया’ सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को 12 साल पूरे होने पर बधाई भी दी। कलीयर शरीफ से सात महीने के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला आखिरकार पुलिस की शानदार कार्रवाई के बाद सुलझ गया। महज 96 घंटे के भीतर पुलिस ने न सिर्फ मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि उसे अगवा करने वाले शातिर दंपति को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी से एक परिवार अपने बच्चे के इलाज और दुआ के लिए कलीयर शरीफ आया था। इसी दौरान एक दंपति ने बड़ी चालाकी से परिवार से दोस्ती की कई दिनों तक उनका भरोसा जीता और फिर मौका मिलते ही सात महीने के मासूम को लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं।