Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Jun-2026

सांसद का आदमी हूं कहकर फैला रहा था धौंस आरोपी कृष्णा सल्लाम पर FIR दर्ज 60 लीटर महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस अवैध रेत खनन पर जताई नाराजगी सीमांकन-नामांतरण में तेजी के निर्देश भाजपा की मासिक जिला कामकाजी बैठक सम्पन्न आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति खेलकूद से मस्तिष्क और शरीर रहता है स्वस्थ: बंटी विवेक साहू शहर में इन दिनों कुछ लोग सांसद विवेक बंटी साहू के नाम का दुरूपयोग कर भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इसको लेकर गुरूवार देर शाम सांसद विवेक बंटी साहू कोतवाली पहुंचे और पुलिस को एक वायरल वीडियो सौंपकर उनके नाम का दुरूपयोग करने वाले चारगांव प्रहलाद निवासी कृष्णा सल्लाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। टीआई आशीष कुमार ने बताया कि सांसद की शिकायत पर आरोपी कृष्णा सल्लाम के खिलाफ भ्रामक जानकारियां फैलाए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के कार्य में गंभीर देरी और लापरवाही के चलते नगर निगम प्रशासन ने जियो मिलर एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की है। कंपनी को बारिश से पहले वितरण लाइन का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा करना था लेकिन जून के दूसरे सप्ताह तक केवल 30 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका।नगर निगम के अनुसार बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आयुक्त सी.पी. राय ने इसे जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना में गंभीर लापरवाही बताते हुए कंपनी का पंजीयन एक वर्ष अथवा कार्य पूर्ण होने तक के लिए काली सूची में दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि कंपनी को निर्णय के विरुद्ध अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया है। ::: देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलीप उइके भोलेन्द्र उर्फ सनाटा अप्पू उर्फ बबलू टीका उर्फ रविचंद और रोकेश बेलवंशी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त संदेश दिया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सीमांकन नामांतरण राजस्व वसूली फॉर्मर रजिस्ट्री अवैध रेत उत्खनन और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन मामलों के बेहतर निराकरण पर अधिकारियों की सराहना की वहीं लंबित नामांतरण प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान कलेक्टर ने अवैध रेत खनन एवं परिवहन के मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन और चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त कार्रवाई कर अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं। इसके अलावा राजस्व वसूली बढ़ाने फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने तथा 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला कामकाजी बैठक गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सांसद विवेक बंटी साहू एवं विधायक कमलेश शाह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।आदित्य बबला शुक्ला ने पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गांव-गांव में विकास पहुंचा है और बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 6 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में 13 जून के प्रबुद्धजन सम्मेलन 21 जून के योग दिवस कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन ओलंपिक स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद ने कहा कि खेलकूद से मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल मैदानों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही। इस अवसर पर सांसद ने प्रशिक्षकों का सम्मान किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्टेडियम परिसर में बने ओपन जिम का शुभारंभ भी किया। ::: जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा ठप मरीज परेशान; जिला अस्पताल में पिछले तीन-चार महीनों से सोनोग्राफी विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए आने वाले मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसी के साथ अस्पताल परिसर में लगे जनरेटर भी लंबे समय से बंद पड़े होने का आरोप लगाया गया है। प्रकोष्ठ का कहना है कि जनरेटर उपयोग में नहीं होने के बावजूद डीजल मद में राशि निकाली जा रही है जिसकी जांच की जानी चाहिए। इन समस्याओं को लेकर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एएनसी पंजीयन एनीमिया नियंत्रण पीआईएच प्रबंधन हाइपरटेंशन-डायबिटीज स्क्रीनिंग सिकल सेल जांच टीकाकरण एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने चौरई बिछुआ और छिंदवाड़ा विकासखंड में कम एएनसी पंजीयन पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन नियमित जांच और उच्च जोखिम वाले मामलों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण यू-विन पोर्टल पर समयबद्ध ऑनलाइन एंट्री तथा गैर-संचारी रोगों की व्यापक स्क्रीनिंग पर भी जोर दिया गया आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 950 किलो महुआ लाहन नष्ट कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में आबकारी विभाग ने परासिया क्षेत्र के झिरपा चावलपानी छिंदी सहित अन्य गांवों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 950 किलो महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया तथा 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब 16 केन बीयर 36 पाव देशी शराब और 32 पाव ऑफिसर चॉइस मदिरा जप्त की गई।कार्रवाई में लगभग 1.05 लाख रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। ::: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नारी शक्ति ने किया जनसंवाद भारतीय नारी संगठन शक्ति के तत्वावधान में लालबाग स्थित क्षत्रिय भवन में विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमती अमिता तुलसी बरहैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान महिलाओं से संवाद कर उनके विचार भी जाने गए तथा विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। स्काउट-गाइड बच्चों ने सीखे यातायात सुरक्षा के नियम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइड ओपन ग्रुप के बच्चों ने यातायात थाने का भ्रमण किया। इस दौरान यातायात सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों को ट्रैफिक संकेतों हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में भी बताया गया। उप महानिरीक्षक जेल जबलपुर रेंज अखिलेश तोमर ने गुरुवार को जिला जेल छिंदवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई भोजन व्यवस्था बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान श्री तोमर ने जेल प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण उपरांत उन्होंने जेल की साफ-सफाई भोजन की गुणवत्ता एवं अभिलेख संधारण पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।