हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन हरियाणवी लोक संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर परिवार प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां आहत हैं पेप्सी शर्मा अपने दमदार स्वर और एनर्जेटिक मंच प्रस्तुतियों के लिए पूरे हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लोकप्रिय थे। उनका असली नाम यशपाल शर्मा था और वह अमरोहा जिले के पतला गांव के रहने वाले थे जावेद जाफरी की पत्नी से ₹16 करोड़ की ठगी बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार से जुड़ा वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी हबीबा जाफरी ने आरोप लगाया है कि उनसे करीब सोलाह करोड़ चोबिस लाख रुपए की ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। वहीं केस में नाम सामने आने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। ‘पेड्डी’ विवाद पर कंगना रनोट बोलीं राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों विवादों में घिरी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार और उनकी प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। कई लोगों का आरोप है कि फिल्म में महिला किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज और ऑब्जेक्टिफाई किया गया है। अब इस विवाद पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने प्रतिक्रिया दी है। पीला गमछा ओढ़े स्कूटी पर निकलीं रवीना टंडन बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने दो दिवसीय ऋषिकेश दौरे के दौरान आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आईं। वह साड़ी पहनकर और चेहरे पर पीला गमछा ओढ़कर स्कूटी से जानकी सेतु पार करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने हर-हर गंगे के जयकारे लगाए। कृष 4’ बंद होने की खबरों पर राकेश रोशन बोले बॉलीवुड के चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल ‘कृष 4’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों से खबरें थीं कि फिल्म के बजट और निर्माण को लेकर ऋतिक रोशन और यशराज फिल्म्स (YRF) के बीच मतभेद चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कृष 4’ के लिए करीब 500 करोड़ रुपए का बजट चाहते हैं जबकि आदित्य चोपड़ा इसे 350 करोड़ रुपए के भीतर रखना चाहते हैं अब इन अटकलों पर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऋतिक द्वारा 500 करोड़ रुपए की मांग किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।