Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-May-2026

एमपी के हर नागरिक पर 55323 रुपए का कर्ज एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज है। यह कर्ज उसने या उसके मां-बाप का नहीं बल्कि राज्य सरकार द्वारा बाजार से लिए जा रहे कर्ज के रूप में है जिसकी भरपाई सरकार प्रदेश वासियों से वसूले जाने वाले टैक्स के रूप में करती है और फिर ब्याज के साथ कर्ज देने वाली संस्थाओं को राशि चुका रही है। कर्ज की यह स्थिति वित्त विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों से सामने आई है। प्रदेश की आबादी के वास्तविक आंकड़े फरवरी 2027 में आएंगे पर राज्य सरकार द्वारा जो औसत आबादी मानी जा रही है वह नौ करोड़ है। इसके आधार पर एमपी के हर व्यक्ति पर कर्ज की यह राशि सामने आई है। सबसे बड़ी बात यह है कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में एमपी सरकार पर कर्ज की राशि 488714.17 करोड़ रुपए हैं जो इसके बाद के दो महीने में लिए गए 9200 करोड़ के कर्ज के चलते बढ़कर अब 497914 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि सरकार ने पिछले साल 2025-26 में लिए गए कर्ज के मुकाबले 29 हजार करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए हैं। माना जा रहा है कि यह किसी बड़ी योजना के बराबर की राशि है जिसका ब्याज सरकार ने चुकाया है। 5 साल का मासूम मैहर अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश के मैहर में कुपोषण का एक और गंभीर मामला सामने आया है। पांच वर्षीय पवन सिंह अत्यधिक कमजोरी और सूखा रोग (कुपोषण) से पीड़ित है। उसके शरीर पर हड्डियां साफ दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को उसे मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन सिंह (5) कटनी जिले की बरही तहसील के खतौली बंजारिया गांव का निवासी है। उसे उसकी मामी संजू सिंह और मां उषा सिंह इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची हैं। संजू सिंह ने बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य लंबे समय से ठीक नहीं था और परिजनों ने कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ट्विशा केस-गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द होगी या नहींआज सुनवाई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज और सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्दमकरने की मांग पर बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने अग्रिम जमानत पर आपत्ति दर्ज कराई है। 25 मई की सुनवाई में गिरिबाला सिंह के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। कोर्ट ने उन्हें दो दिन का समय दिया था। सुनवाई में महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा था कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। गिरिबाला के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि पिटीशन के दस्तावेज नहीं मिलने से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका। ट्विशा के परिवार के वकील पीयूष तिवारी ने कहा था कि कोर्ट ने जवाब पेश करने के लिए समय दिया है। MP के 16 शहरों में पारा 44°C पारखजुराहो सबसे गर्म एमपी में नौतपा के शुरुआती 2 दिन आंधी-बारिश का दौर रहा। वहीं 28 मई से लगातार 3 दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में पानी गिरने का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो यह प्री-मानसून की दस्तक है। 10 से 16 जून के बाद प्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। बुधवार को निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना और रीवा में तीव्र लू का रेड अलर्ट है। टीकमगढ़ में रात में पारा बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं ग्वालियर जबलपुर में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में भी लू चल सकती है।