आज की सरकार ब्रिटिश हुकूमत जैसी– दिग्विजय सिंह | EMS TV #DigvijayaSingh #Congress #PoliticalAttack #Democracy #BritishRule #BJPGovernment #MadhyaPradesh #CongressOffice #IndianPolitics पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने वर्तमान शासन की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा कि आज देश में वही हालात पैदा हो गए हैं जो अंग्रेजों के जमाने में थे। दिग्विजय सिंह के मुताबिक जिस तरह अंग्रेजी शासन में आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित और परेशान किया जाता था ठीक वैसा ही व्यवहार आज विरोध करने वालों के साथ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने वालों को निशाना बनाया जा रहा है जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है