Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-May-2026

बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ पश्चिम बंगाल सरकार ने OBC आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया है। राज्य में OBC आरक्षण 17% से घटाकर 7% कर दिया गया है। नई लिस्ट के मुताबिक अब सिर्फ 66 जातियां OBC आरक्षण के दायरे में रहेंगी। धर्म आधारित वर्गीकरण की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला कलकत्ता हाईकोर्ट के 2024 के आदेश के आधार पर लिया गया है। कोर्ट ने 2010 से 2012 के बीच OBC सूची में 77 अतिरिक्त जातियों को जोड़ने की प्रक्रिया को अवैध और असंवैधानिक बताया था। हालांकि 2010 से पहले OBC कैटेगरी में शामिल जातियों का दर्जा बना रहेगा। इस कोटे के जरिए पहले नौकरी पा चुके लोगों की नियुक्तियों पर भी असर नहीं पड़ेगा। आज देशभर में 15 लाख दवा दुकानें बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के ऐलान के बाद बुधवार को दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। AIOCD के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन दवा सप्लाई के लिए जो छूट दी गई थी उसका अब गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए इस छूट को वापस लेने की मांग की जा रही है। हालांकि बंद के दौरान भी अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। यूपी के बांदा में तापमान 48.2° दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 22 शहरों में मंगलवार को पारा 45°C के पार पहुंच गया। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूरे मई में MP के कई शहरों में तापमान 45°C से ज्यादा रहेगा। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा यहां तापमान 48.2°C था। यहां बीते दो पारा 46°C तक पहुंचा था। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C रहा था। यह यहां के इतिहास में सबसे ज्यादा था। पूरे यूपी की बात करें तो 22 जिलों में पारा 40°C रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1° रहा जो 2 साल में सबसे अधिक था। स्काईमेट के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर है कोई वेदर सिस्टम नहीं आ रहा है। शहरों का तापमान 47°C तक जा सकता है। पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान बिहार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ओडिशा महाराष्ट्र और गुजरात में अगला एक हफ्ता शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत के ऊपर विशाल चक्रवात बना हुआ है। इससे हीटवेव चलेगी। मेलोनी से मिले मोदी PM बोलीं-वेलकम टु रोम माय फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली पहुंचे। रोम पहुंचने के बाद उन्हें PM जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। PM मोदी ने X पर पोस्ट कर बताया कि दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी किया। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इसके बाद मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘वेलकम टु रोम माय फ्रेंड।’ PM मोदी ने कहा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार निवेश एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी इटली में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात करेंगे। ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।व्हाइट हाउस में सांसदों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा हम उस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म करने जा रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। वे इससे थक चुके हैं। ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब भी परमाणु कार्यक्रम पर ध्यान दे रहा है लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने से जुड़ा वॉर पावर रेजोल्यूशन आगे बढ़ाया गया है।