Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-May-2026

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा...10% बढ़ेगा माल भाड़ा पांच दिन के अंदर पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गईं। इसके बाद ट्रांसपोर्टर्स ने मध्य प्रदेश में माल भाड़ा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। आने वाले दिनों में माल भाड़ा 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते पहले ही दूध खाना और LPG महंगे हो चुके हैं। अब भाड़े में बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट गड़बड़ाना तय है। भोपाल के बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी कमल पंजवानी ने बताया कि सरकार की नीतियों के चलते ट्रांसपोर्ट सेक्टर पहले ही ऑक्सीजन पर है। अब डीजल के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर यदि भोपाल से इंदौर के बीच का भाड़ा 10 हजार रुपए है तो यह बढ़कर 11 हजार रुपए हो सकता है। एमपी में 8 से 10 लाख ट्रक चलते हैं जो ऑल इंडिया परमिट वाले होते हैं यानी ये पूरे देश में कहीं भी माल लाने-ले जाने का काम करते हैं। पीएम की अपील को अनदेखा कियाअब EV से चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध के कारण बने वैश्विक हालात को देखते हुए पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन का संयमित उपयोग करने की अपील की थी। पीएम की इस अपील को अनदेखा कर मध्य प्रदेश के नवनियुक्त निगम मंडल और बोर्ड के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों ने वाहन रैलियां निकालीं जिसके बाद पूरे देश में एमपी बीजेपी नेताओं की फजीहत हुई। मामले में दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व की फटकार पड़ी तो एमपी बीजेपी ने दो नेताओं पर एक्शन लिया। साथ ही कई नेताओं को हिदायत भी दी गई। वाहन रैलियों को लेकर आलोचना होने के बाद अब संगठन ने सख्ती दिखाई है। इसके बाद मंत्री विधायक और सांसद भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। MP के मेडिकल स्टोर्स आज बंद रहेंगे मध्य प्रदेश में बुधवार को दवा दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ अस्पताल के अंदर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स ही खुले रहेंगे। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायी इस बंद का समर्थन करेंगे और बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि यह मुद्दा सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है जो गंभीर चिंता का विषय है। ग्लैमर और मॉडलिंग में पहचान बना चुकी थी ट्विशा भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस ट्विशा को अब तक लोग केवल रिटायर्ड जज की बहू और एक एडवोकेट की पत्नी के रूप में जानते थे उसकी जिंदगी का दूसरा चेहरा अब सामने आया है। ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ट्विशा कभी मल्टीनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रही थी। तेलुगु फिल्मों में अभिनय मिस पुणे का खिताब और मॉडलिंग की चमक-दमक के बीच उसने अपनी अलग पहचान बनाई थी लेकिन उसकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक परिस्थितियों में हुआ। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में 8 दिन बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव लेने से इनकार कर दिया है। इधर पूर्व जज गिरीबाला सिंह द्वारा ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताए जाने पर मायके पक्ष ने इसे मृतक का चरित्र हनन करार दिया है। MP में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट मध्य प्रदेश में सूरज जैसे आग उगल रहा है। दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है तो लू के थपेड़ों का सितम भी है। मंगलवार को छतरपुर के 2 शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। नौगांव में तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री और खजुराहो में 46.4 डिग्री रहा। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 47 डिग्री पर पहुंचा। IMD (मौसम केंद्र) ने अगले 4 दिन हीटवेव यानी लू की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 22 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा। नौगांव और खजुराहो के बाद तीसरा सबसे गर्म शहर दतिया रहा। यहां तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 45.6 डिग्री दमोह में 45.5 डिग्री शाजापुर टीकमगढ़ गुना-सागर में 45.2 डिग्री सतना में 45.1 डिग्री मुरैना शहडोल रायसेन रीवा-श्योपुर में 45 डिग्री मंडला में 44.6 डिग्री उमरिया में 44.5 डिग्री खरगोन में 44.4 डिग्री रतलाम में 44.2 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 44.2 डिग्री इंदौर में 43.7 डिग्री उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में 44.6 डिग्री रहा। भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।