Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-May-2026

अमेरिका ने बढ़ाई रूसी तेल खरीद की अनुमति दुनियाभर में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की अनुमति को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक यह छूट उन रूसी पेट्रोलियम उत्पादों पर लागू होगी जो पहले से जहाजों में लदे हुए हैं। अमेरिका के इस फैसले से भारत सहित कई देशों को राहत मिल सकती है हालांकि तेल की ऊंची कीमतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट बुधवार 20 मई को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 550 अंक टूटकर 74647 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी भी 170 अंक गिरकर 23450 तक पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों पर दिखाई दिया। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंता के चलते निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर महंगाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1338 रुपए बढ़कर 1 लाख 59 हजार रुपए पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 673 रुपए बढ़कर 2 लाख 69 हजार रुपए प्रति किलो हो गई है। कंपनियों का मुनाफा 21 तिमाहियों के उच्च स्तर पर वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में भारतीय कंपनियों का मुनाफा मार्जिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कर्मचारियों पर कम खर्च और ब्याज लागत में कमी का सीधा फायदा कंपनियों को मिला है। चौथी तिमाही में कंपनियों का नेट प्रॉफिट मार्जिन 11.3 फीसदी दर्ज किया गया जो पिछले 21 तिमाहियों में सबसे अधिक माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कंपनियां बढ़ती लागत के बावजूद बेहतर वित्तीय प्रदर्शन कर रही हैं। भारत-नॉर्डिक देशों के बीच 100 अरब डॉलर निवेश का संकल्प भारत और नॉर्डिक देशों के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में अगले 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर निवेश करने का संकल्प लिया गया। इस निवेश से करीब 10 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद जताई गई है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने नॉर्वे डेनमार्क फिनलैंड स्वीडन और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ भाग लिया। भारत ने नॉर्डिक देशों की रक्षा कंपनियों को रक्षा औद्योगिक गलियारों में 100 फीसदी एफडीआई की पेशकश भी की है।