अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर चर्चा तेज Amitabh Bachchan को लेकर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चिंता बढ़ गई है। पत्रकार Vickey Lalwani ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि बिग बी को 16 मई को मुंबई के Nanavati Hospital में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें अस्पताल के ए-विंग की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। यह भी कहा गया है कि Abhishek Bachchan मंगलवार शाम अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पैपराजी पर भड़के सलमान खान Salman Khan एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता को हाल ही में मुंबई के Hinduja Hospital के बाहर देखा गया जहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की। इस दौरान सलमान खान नाराज हो गए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। सलमान का यह अंदाज अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों का जलवा दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक Cannes Film Festival 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 12 मई से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 23 मई 2026 तक चलेगा। इस बार कई भारतीय अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है। Alia Bhatt Huma Qureshi और Aditi Rao Hydari के लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं Ahsaas Channa भी इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनकर चर्चा में हैं। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर ‘ड्रैगन’ की पहली झलक जारी साउथ सुपरस्टार Jr. NTR आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Dragon की पहली झलक रिलीज कर दी गई है। जारी किए गए टीज़र में जूनियर एनटीआर का दमदार और ग्रे शेड वाला अवतार देखने को मिला जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल media पर फिल्म की पहली झलक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और फैंस इसे अभिनेता के करियर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट बता रहे हैं।