Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-May-2026

MP के मेडिकल स्टोर्स कल बंद रहेंगे देश में कल यानी 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी। भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है।भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायी इस बंद का समर्थन करेंगे और 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि यह मुद्दा सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है जो गंभीर चिंता का विषय है। नर्मदा नदी में दूध अर्पण पर NGT ने रिपोर्ट मांगी नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध अर्पण और 210 साड़ियों के विसर्जन पर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (NGT) ने रिपोर्ट मांगी है। यह वैज्ञानिक रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) से तलब की गई है। अर्पण और विसर्जन का कार्यक्रम अप्रैल में सीहोर जिले के सतदेव और भेरूंदा में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ था।इस मामले में एनजीटी भोपाल की सेंट्रल जोन बेंच में याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई जस्टिज श्योकुमार सिंह और सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने की। चॉकलेट रैपर में छिपाकर कनाडा भेजी जा रही थी अफीम मंदसौर स्थित नई आबादी पोस्ट ऑफिस में सोमवार शाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने एक संदिग्ध पार्सल से 455 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। एक युवक इस पार्सल को ओंटारियो (कनाडा) भेज रहा था जिसमें अफीम को कैंडी और चॉकलेट के रैपर के भीतर छिपाया गया था। भोजशाला में महाविजय महोत्सव और महासत्याग्रह धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हाईकोर्ट और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंगलवार को महासत्याग्रह और महाविजय महोत्सव मनाया जा रहा है। हिंदू समाज को साल के 365 दिन पूजन का अधिकार मिलने के बाद भोजशाला परिसर में भारी उत्साह है।मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना और अखंड ज्योति स्थापना के साथ शुरू हुए आयोजन पर श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया है। एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटें भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। भोपाल इंदौर में तेज गर्मी से बाजार-सड़कें सूनी प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी भोपाल और इंदौर में मंगलवार दोपहर गर्मी का असर साफ नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजार और सड़कें सूनी दिखीं। भोपाल का ड्रोन VIDEO सामने आया है जिसमें दोपहर के समय सड़कें लगभग खाली नजर आ रही हैं।मौसम विभाग के मुताबिक नौगांव और खजुराहो के बाद दतिया तीसरा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ में 45.6 डिग्री दमोह में 45.5 डिग्री शाजापुर टीकमगढ़ गुना और सागर में 45.2 डिग्री सतना में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया।