वार्ड 13 में गहराया जलसंकट शिकायतों के बाद भी निगम बेपरवाह तेज रफ्तार कार का टायर फटा सड़क पर पलटी गाड़ी; 6 लोग घायल खरबूजे से भरा ट्रक खाई में पलटा चालक की मौत एक घायल आबकारी विभाग की दबिश हाथ भट्टी शराब व महुआ लाहन जब्त शहर में दिन प्रतिदिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वार्ड क्रमांक १३ में पिछले दो दिनों से पेयजल को लेकर हाहाकार मंचा हुआ है। वार्ड में दो दिनों से नल नहीं आए है। जिसकी वजह से लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। वार्ड वासियों ने रविवार को अपनी समस्या निगम अध्यक्ष धमेन्द्र सोनू मांगों को बताई जनता की समस्या सुनकर निगम अध्यक्ष ने तत्काल निगम से टैंकर बुलवाकर पेयजल की सप्लाई कराई। सोनू मांगो का कहना है कि वार्ड में पिछले कई दिनों से नल ठीक ढंग से नहीं आ रहे है। वार्ड वासी सहित मेरे द्वारा कई बार निगम से शिकायत की जा चुकी है लेकिन निगम इस ओर ध्यान देने को खाली नहीं है। छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर चीखली के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलते वाहन का अचानक टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले के दमुआ थाना अंतर्गत झिरीघाट में शनिवार रात खरबूजे से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक हंजला पिता जाहिद खान निवासी बैतूल की स्टेयरिंग में फंसने से मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार तलहा पिता मुन्त्तजिम निवासी बैतूल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ताहिर ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रक चांद से खरबूज भरकर बैतूल जा रहा था। झिरीघाट पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल होने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक खाई में जा पलटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने रविवार को चौरई क्षेत्र के ग्राम चिखली और वाड़ीवाड़ा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 780 किलो महुआ लाहन जब्त किया। महुआ लाहन का सैंपल सुरक्षित कर शेष सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दी गई। सांसद निधि से शिक्षक भवन स्वीकृत जनगणना गीत पोस्टर का विमोचन जिले के सांसद बंटी विवेक साहू ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए शिक्षक भवन के लिए सांसद निधि से स्थान एवं राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। जिला अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने इस निर्णय पर सांसद का आभार जताया। ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता 2 गुमशुदा नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद छिंदवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना देहात क्षेत्र से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों देवास और लावाघोघरी से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं का सुराग लगाया। इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। परासिया रोड पर अनियंत्रित कार गुमटी में घुसी परासिया रोड स्थित शराब दुकान से महज 50 मीटर दूर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमटी में जा घुसी। हादसे के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए।टक्कर से गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शनि जयंती पर पंचमुखी शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शनि जयंती के पावन अवसर पर परासिया रोड स्थित पड़तला के प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव एवं शनिदेव की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति सनातन धर्म की रक्षा और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।