Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-May-2026

सीजेआई बोले- न्यायपालिका को 24x7 काम करने की जरूरत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि अब न्यायपालिका को 24x7 कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही तकनीकी बदलावों के दौर में आम लोगों का भरोसा बनाए रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले नए सॉफ्टवेयर की भाषा सरल होनी चाहिए और ग्रामीण व तकनीक से अनजान लोगों तक डिजिटल सुधारों की जानकारी पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर पैरालीगल वॉलंटियर्स तैयार किए जाने चाहिए।जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को जबलपुर में ‘फ्रैगमेंटेशन टू फ्यूजन: एम्पॉवरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन’ विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के 9 जज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। वाहनों का काफिला निकालने वाले नेता तलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और वाहन काफिलों पर संयम की अपील की अनदेखी करने वाले भाजपा नेताओं पर अब सख्ती बढ़ गई है। प्रदेश में बड़े वाहन काफिलों के साथ रैलियां निकालने वाले नेताओं को 17 मई को भोपाल तलब किया गया है। संगठन और सरकार दोनों स्तर पर उनसे जवाब मांगा जाएगा।दिल्ली स्थित भाजपा हाईकमान ने भी पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला परिसर को राजा भोज के समय का वाग्देवी (देवी सरस्वती) का मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को यहां पूजा का अधिकार दे दिया है।फैसले के बाद शनिवार सुबह श्रद्धालुओं और अलग-अलग समितियों के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में भोजशाला पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। गांव पहुंची कलेक्टर ने ग्रामीण महिला से की बात डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को करंजिया जनपद पंचायत क्षेत्र के पांच गांवों का दौरा किया। उन्होंने काटी गहन सुनपुरी बुंदेला पाटनगढ़ और बजाग जनपद के बोदर गांव में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर भदौरिया ने काटी गहन गांव में जल संरक्षण से जुड़ी संरचनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों को पानी बचाने के तरीके बताए और हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने पर जोर दिया। दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश में बढ़ते आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में लीडरशिप क्राइसिस दूरदर्शी सोच का अभाव और अक्षमता है। दिग्विजय ने इसे मोदी सरकार द्वारा निर्मित संकट बताते हुए कहा कि इसका खामियाजा देश की जनता पेट्रोल डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों के रूप में भुगत रही है। भोपाल में स्वीमिंग पूल में डूबा विधायक का कर्मचारी भोपाल के कजलीखेड़ा में बने केके रिसार्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करने वाले युवक कुनाल महावत की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात का है। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। दोस्तों ने बताया कि युवक को पूरी तरह से तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर डीपीआई पहुंचे अभ्यर्थी भोपाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 पास कर चुके अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया। पदवृद्धि और जल्द जॉइनिंग की मांग को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वर्ग 2 और वर्ग 3 के अभ्यर्थी लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।दर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में बेहद कम पद घोषित किए गए हैं जिसके कारण बड़ी संख्या में पात्र और परीक्षा पास अभ्यर्थी चयन से बाहर हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है इसके बावजूद पर्याप्त भर्ती नहीं निकाली जा रही। भोपाल के कोलार रोड पर SUV में आग भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी कार धुं-धुंकर जल उठी। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गई। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया वरना ब्लास्ट भी हो सकता था।कोलार रोड पर चूना भट्‌टी रेस्ट हाउस के आगे गार्डन रेसीडेंस है। कार में आग लगने के पीछे वर्कशॉप की लापरवाही की बात भी सामने आई है।