भाड़े के विवाद ने लिया हिंसक रूप आधी रात घर पर पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ सीसीटीवी में कैद हुई घटना नीट परीक्षा रद्द के विरोध में कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें संयुक्त संचालक का आकस्मिक निरीक्षण परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा मोहखेड़ थाना क्षेत्र की उमरानाला चौकी अंतर्गत सरोरा हेटी में शुक्रवार रात गाड़ी के किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार शाम को हरिराम वास्ते और सोनू साहू के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था जो देर रात फिर भड़क उठा। आरोप है कि सोनू साहू मूलचंद साहू और उनके साथी चार पहिया वाहनों से पहुंचे और हरिराम के घर पर पथराव कर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक ट्रक दो कार दो बाइक समेत घर के दरवाजे-खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हमले में दो लोग घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। नीट परीक्षा रद्द किए जाने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में शनिवार शाम कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो के नेतृत्व में छोटा तालाब से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए इंदिरा तिराहा पहुंची।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा निरस्त करने को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बतायाधर्मेंद्र सोनू मागो ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और आम जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा। देहात थाना क्षेत्र के मोठार निवासी नवविवाहिता नीलम बेलवंशी की बरारीपुरा स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।परिजनों के अनुसार नीलम का विवाह तीन वर्ष पूर्व शीतल बेलवंशी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति उसे प्रताड़ित करता था। मृतिका की बहन प्रीतु नागवंशी ने बताया कि घटना से पहले नीलम ने फोन पर पैसों की मांग की थी। कुछ देर बाद मकान मालिक ने सूचना दी कि नीलम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। नागपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि पति पहले भी मारपीट करता था फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिला औषधि विक्रेता संघ ने 20 मई को जिलेभर की दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से न केवल मेडिकल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। शनिवार को जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा। इस दौरान सांसद ने संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर अरुण कुमार इंगले ने शनिवार को जिले का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यावसायिक शिक्षा समर कैंप बोर्ड परीक्षा केंद्रों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने छिंदवाड़ा-परासिया के विद्यालयों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सांदीपनी विद्यालय गुरैया के समर कैंप और परासिया के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।जुन्नारदेव की पनारा पंचायत में पीएम आवास व पीएम जनमन योजना के आवासों कासत्यापन भी किया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर नामांकन पाठ्यपुस्तक वितरण छात्रवृत्ति अपार आईडी ई-फाइलिंग और 10वीं-12वीं बोर्ड परिणामों पर चर्चा कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए। कृषक कल्याण वर्ष के तहत कृषि रथ रवाना छिंदवाड़ा में “कृषक कल्याण वर्ष 2026 – समृद्ध किसान समृद्ध मध्यप्रदेश” अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों के लिए कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह अतिरिक्त कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव मौजूद रहे।ये कृषि रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खरीफ फसल की तैयारी ई-टोकन बुकिंग प्राकृतिक खेती मिट्टी परीक्षण मृदा स्वास्थ्य कार्ड नरवाई प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। आबकारी की दबिश 24 बोतल विदेशी शराब जब्त शहर में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध ऑटो की तलाशी के दौरान नेरोलेक पेंट के डिब्बों के बीच छिपाकर रखी गई 24 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई।जानकारी के अनुसार तलाशी में एक बोरी से 12 बोतल मैकडॉवेल नंबर-1 व्हिस्की और दूसरी बोरी से 12 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की बरामद हुई। मामले में आरोपी जय सराठे के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत पर्व भारतीय संस्कृति में वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।शहरभर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत मनाया।महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा की और व्रत कथा सुनी।पति की दीर्घायु सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए विशेष अनुष्ठान किए गए। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं इनर व्हील क्लब द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि आईपीएस निवेदिता गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घेई के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर शिक्षकगण अभिभावक एवं क्लब सदस्य मौजूद रहे शनि जयंती पर श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में महाअभिषेक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब तिलक मार्केट स्थित प्राचीन पूर्वमुखी श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शनि देव का विशेष श्रृंगार पूजन-अर्चन और महाअभिषेक किया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी रही। भक्तों ने तेल तिल और नीले पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। NCC कैडेट्स को यातायात नियमों का दिया प्रशिक्षण यातायात थाना प्रभारी अशोक मस्कुले ने कन्या शिक्षा परिसर में एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया।कैडेट्स को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी गई।उन्होंने गीत के माध्यम से भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।