Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-May-2026

छात्र हितों को लेकर एनएसयूआई का आंदोलन 20 मई को करेंगे कॉलेज का घेराव महान् तपस्वी महायोगी श्री दादागुरू जी का श्री विष्णुधाम हीरापुर में आगमन जगह-जगह किया भव्य स्वागत सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खुले नदी किनारे गांवों को मिलेगी राहत महाविद्यालयों की समस्याओं व छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मोर्चा खोल दिया है। 20 मई को शासकीय पीजी कॉलेज का घेराव करने का ऐलान किया है। इस संबंध में १७ मई रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति से लेकर परीक्षा परिणाम प्रवेश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी समय से कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर मांग की जा रही है। लेकिन इन मांगों पर प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे २० मई को पीजी कॉलेज का घेराव किया जाएगा। मां नर्मदा के भाव से प्रेरित धर्म जागरण महाअभियान के तहत सिद्धपीठ श्री विष्णुधाम मंदिर हीरापुर भरवेली में १७ मई रविवार को महा धर्मसभा व महासंकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादागुरू जी का श्री विष्णुधाम हीरापुर आगमन हुआ। जो सिवनी से कंजई होते हुए बालाघाट पहुंचे। जिनका जिले की सीमा कंजई में भव्य स्वागत किया गया। श्री दादा गुरू ने बंजारी माता मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात वे लालबर्रा पहुंचे जहां भव्य स्वागत किया गया। देर शाम धर्म सभा आयोजित हुई। श्री दादा गुरू का आगमन श्री विष्णुधाम हीरापुर में विश्व की 205 फीट ऊंची दिव्य श्री हनुमान प्रतिमा एवं भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प को पूर्ण करने एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए हुआ है। कटंगी/तिरोड़ी। रविवार को विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में बावनथड़ी नदी पर निर्मित सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खोले गए। इसके तहत राजीव सागर बांध के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र से बावनथड़ी नदी में पानी प्रवाहित किया गया। इस निर्णय से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के नदी किनारे स्थित ग्रामों में पेयजल संकट सहित अन्य जल संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा राजीव सागर बांध के मुख्य द्वार (रेडियल गेट) खोलकर बावनथड़ी नदी में लगभग छह एमसीएम पानी छोड़ा गया। इससे नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। लालबर्रा। दो हजार से अधिक दिनों से निरंतर निराहार रहकर कठिन तपस्या कर रहे परम तपस्वी अवधूत सिद्ध महायोगी दादागुरू भगवान का 17 मई को सनातन धर्म जागरण यात्रा के तहत लालबर्रा में भव्य आगमन हुआ। दादागुरू भगवान के आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी जनता में भारी उत्साह और विशेष आध्यात्मिक माहौल देखा गया। तय कार्यक्रम के अनुसार दादागुरू सिवनी मार्ग होते हुए अपराह्न 3 बजे बालाघाट जिले की प्रवेश नगरी स्थित बंजारी माता मंदिर कंजई पहुंचे। यहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमी जनता ने उनकी आत्मीय आगवानी की। कंजई में दर्शन देने के पश्चात उनका अगला पड़ाव नगर मुख्यालय लालबर्रा रहा। यहाँ स्थानीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान श्री मां रेवाजी फर्नीचर में श्रद्धालुओं द्वारा दादागुरू का वंदन कर विधि-विधान से चरणपूजा का कार्यक्रम संपन्न किया गया और आशीर्वाद लिया।