ट्रेंडिंग
भोपाल। राजधानी में चल रहे शिक्षक भर्ती आंदोलन में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब प्रदर्शन में शामिल एक 40 उम्र पार अभ्यर्थी का दर्द और गुस्सा सरकार पर फूट पड़ा। भर्ती से वंचित इस अभ्यर्थी ने सीधे व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा अगर 40-50 की उम्र में हम शिक्षक बनने के लायक नहीं हैं तो सरकार चुनाव में 40 पार के नेताओं को टिकट क्यों देती है? उनसे चुनाव लड़वाना तुरंत बंद होना चाहिए। डीपीआई कार्यालय के सामने डटे अभ्यर्थियों का कहना है कि एक तरफ स्कूल खाली पड़े हैं वहीं दूसरी तरफ उम्र के इस पड़ाव पर भी योग्य उम्मीदवार हक के लिए सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। इस तीखे बयान के बाद पद वृद्धि के साथ-साथ भर्ती में उम्र सीमा के नियमों को लेकर भी बहस तेज हो गई है।