उर्वशी रौतेला ने विराट कोहली को बताया अपना जीजू एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला IPL 2026 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सपोर्ट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विराट कोहली को अपना जीजू बताया।मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘हमारे तो जीजू हैं विराट कोहली। फिर हम आपको सपोर्ट क्यों नहीं करेंगे? बिल्कुल करेंगे।’जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें क्रिकेट देखने का समय मिलता है तो उर्वशी ने कहा कि वह ज्यादा मैच नहीं देख पातीं लेकिन IPL के सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। वहीं RCB के इस साल ट्रॉफी जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा ‘क्यों नहीं?’ सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट नुकसान पहुंचाने धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं।मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 85 115(2) 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अल्लू अर्जुन की पत्नी पीड़ित परिवार से मिलीं फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए बच्चे के परिवार से हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी ने मुलाकात की। अल्लू अरविंद और स्नेहा रेड्डी घायल बच्चे श्रीतेज के घर पहुंचे। अल्लू अरविंद और स्नेहा ने श्रीतेज की हेल्थ को लेकर जानकारी ली परिवार के साथ समय बिताया और इलाज के दौरान हर संभव मदद जारी रखने का भरोसा दिया। धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वाले पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए एक पोस्ट की। साथ ही एक यूजर को जवाब देते हुए कहा कि फिल्म में मुसलमानों को नहीं बल्कि पाकिस्तानियों को नेगेटिव तरीके से दिखाया गया है।दरअसल शमा ने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने हाल ही में फिल्म धुरंधर देखी और उन्हें इसका डायरेक्शन स्क्रिप्ट और एक्टिंग काफी पसंद आई। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ की और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म में पुराने हिंदी गानों को सीन्स से जोड़ने का तरीका शानदार था।